107वीं बस यात्रा मां ज्वाला जी मां चिंतपूर्णी जी के दर्शनों हेतु हुई रवाना

107वीं बस यात्रा मां ज्वाला जी मां चिंतपूर्णी जी के दर्शनों हेतु हुई रवाना

फिरोजपुर 29 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

फिरोजपुर शहर की कांशी नगरी मोदी मिल रोड से एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा इस बार 107वीं बस यात्रा मां ज्वाला जी मां चिंतपूर्णी दरबार के दर्शनों हेतु रवाना की गई। पश्चिम सभ्यता की दौड़ में संस्कृति एवं धार्मिक स्थलों से टूट रहे परिवारों को जोडऩे के प्रयास हेतु निरंतर एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हर महीने माता रानी के शक्तिपीठों के दर्शनों हेतु बस यात्रा लेजाई जा रही है। जिसमें मां ज्वाला जी मां चिंतपूर्णी दरबार प्राचीन द्रोण शिव मंदिर व अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाते हैं। सरबजीत शर्मा (सनी) ने बताया कि बस की रवानगी की रस्म समाजसेवी श्री हरीश गोयल (मुख्य संचालक वृद्धाश्रम रामबाग फिरोजपुर कैंट) द्वारा अदा की गई। इस अवसर पर श्री अशोक बहल सैक्ट्री रेड क्रॉस विपुल नारंग युवा समाजसेवी द्वारा सोसाईटी की ओर से धर्म एवं मानवता की सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहा की गई और यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालूओं की यात्रा की मंगलकामना की गई। पिछले काफी समय से सोसाईटी को फिरोजपुर के लोगों का काफी सहयोग मिल रहा है जिसके लिए एक प्रयास एनजीओ उनके आभारी हैं। बस यात्रा में फिरोजपुर के आसपास के अलावा बजिदपुर मलवाल ,मल्लांवाला, जीरा, धर्मकोट के अलावा जालंधर फगवाड़ा गढ़शंकर व अन्य क्षेत्रों से भी संगत साथ जाती है। बस यात्रा में साथ जाने वाले श्रद्धालूओं की भोजन की व्यवस्था सोसाईटी द्वारा की जाती है और महामाई के दरबार में पूरे विश्व की शांति एवं सरबत के भले के लिए मंगलकामना की जाती है।
इस मौके पर सतीश शर्मा सुखदेव रणदेव रवि भारद्वाज प्रथम दानिश नारंग हैप्पी अग्रवाल रजिंदर मोंगा विक्की हांडा रितिक बॉबी शर्मा धीरज भारद्वाज नीतू धवन नरेश मरवाहा जगदीश जी आदि सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਵਿਗਿਆਨ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨੀ ਮੇਲਾ ਸਰਕਾਰੀ ਮਾਡਲ ਸੀਨੀਅਰ ਸਕੈਂਡਰੀ ਸਕੂਲ ਉਸਮਾਨਵਾਲਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ

Sat Oct 29 , 2022
ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਵਿਗਿਆਨ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨੀ ਮੇਲਾ ਸਰਕਾਰੀ ਮਾਡਲ ਸੀਨੀਅਰ ਸਕੈਂਡਰੀ ਸਕੂਲ ਉਸਮਾਨਵਾਲਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 29 ਅਕਤੂਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿੱਖਿਆ ਅਫ਼ਸਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸ.ਚਮਕੌਰ ਸਿੰਘ ਉਪ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿੱਖਿਆ ਅਫ਼ਸਰ ਸ੍ਰੀ ਕੋਮਲ ਅਰੋੜਾ , ਬੀ.ਐਨ.ਓ.ਮੈਡਮ ਸੁਨੀਤਾ ਰਾਣੀ ਡੀ ਐਮ ਸਾਇੰਸ ਸ. ਉਮੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਦੀ […]

You May Like

advertisement