अयोध्या: विद्यालय जा रहे 11 वर्षीय बालक की ट्रैक्टर की चपेट में आकर हुई दर्दनाक मौत

अयोध्या:———-

विद्यालय जा रहे 11 वर्षीय बालक की ट्रैक्टर की चपेट में आकर हुई दर्दनाक मौत
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली क्षेत्र में लोहियापुल रुदौली सम्पर्क मार्ग पर विद्दालय जा रहे एक 11 वर्षीय बालक को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा जिससे बालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना ग्रामीणों ने रुदौली कोतवाली पुलिस को दी सूचना मिलते ही कोतवाल रुदौली शशिकांत यादव,उपनिरीक्षक रवीश कुमार यादव,भेलसर चौकी प्रभारी दरवेश द्धिवेदी तत्काल अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक रुदौली कोतवाली क्षेत्र के लोहियापुल रुदौली सम्पर्क मार्ग पर एलएसडीपी पब्लिक स्कूल के निकट गौरिया मऊ निवासी एक 11 वर्षीय बालक पढ़ने के लिए प्राथमिक विद्यालय गौरियामऊ जा रहा था तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गौरियामऊ निवासी बालक की मौत की खबर सुनते ही घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीणों का हुजूम लग गया वहीं परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
इस सम्बंध में उपनिरीक्षक रवीश कुमार यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह लगभग सात बजे गौरियामऊ निवासी विनोद वर्मा का 11 वर्षीय पुत्र राजा जो कक्षा 6 का छात्र था। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय गौरियामऊ में पढ़ने के साइकिल से जा रहा था तभी गौरियामऊ रूदौली सम्पर्क मार्ग पर एलएसडीपी पब्लिक स्कूल के निकट एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई मृतक के शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है और दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਸਬ ਸੈਂਟਰ ਸ਼ੇਰਖਾਂ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਹੈਪੇਟਾਈਟਸ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ

Thu Jul 28 , 2022
ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਸਬ ਸੈਂਟਰ ਸ਼ੇਰਖਾਂ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਹੈਪੇਟਾਈਟਸ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 28 ਜੁਲਾਈ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}:= ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਡਾਕਟਰ ਰਜਿੰਦਰ ਅਰੋੜਾ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਐਪੀਡਿਮਾਲੋਜਿਸਟ ਡਾਕਟਰ ਯੁਵਰਾਜ ਨਾਰੰਗ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾ ਅਨੁਸਾਰ ਸਬ ਸੈਂਟਰ ਸ਼ੇਰ ਖਾਂ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਹੈਪੇਟਾਈਟਸ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿਚ […]

You May Like

advertisement