उत्तराखंड: “कंटेंट क्रिएटर्स प्रतियोगिता 2025” में 110 प्रविष्टियां

उत्तराखंड: “कंटेंट क्रिएटर्स प्रतियोगिता 2025” में 110 प्रविष्टियां,
सागर मलिक

उत्तराखण्ड के पर्यटन और संस्कृति को मिलेगा डिजिटल बढ़ावा

उत्तराखण्ड को वेडिंग डेस्टिनेशन और बारहमासी पर्यटन स्थल के रूप में प्रमोट करने की पहल

देहरादून। उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद द्वारा आयोजित “कंटेंट क्रिएटर्स प्रतियोगिता 2025” में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 110 प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं, जिनमें 56 रील्स और 54 शॉर्ट फिल्में शामिल हैं।

प्रतियोगिता का आयोजन 23 मार्च से 23 मई 2025 तक किया गया। इसका उद्देश्य उत्तराखण्ड की संस्कृति, पर्यटन, खानपान, तीर्थाटन और वैलनेस को प्रमोट करना है।
प्रधानमंत्री ने 6 मार्च 2025 को उत्तराखण्ड में शीतकालीन प्रवास के दौरान कंटेंट क्रिएशन पर विशेष जोर दिया था, जिसके क्रम में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में कंटेंट क्रिएटर्स ने खासा उत्साह दिखाया। प्रतियोगिता की आठ श्रेणियों में एक मिनट की रील और पांच मिनट तक की शॉर्ट फिल्मों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थीं। विषयों में पारंपरिक खानपान, होमस्टे, बारहमासी पर्यटन, कम प्रसिद्ध तीर्थस्थल, आयुष एवं वेलनेस, अनछुए पर्यटन स्थल, साहसिक पर्यटन और वेडिंग डेस्टिनेशन शामिल रहे।

प्रतियोगिता के विजेताओं के चयन के लिए सूचना विभाग के महानिदेशक की अध्यक्षता में निर्णायक मंडल गठित किया गया है, जिसमें एफटीआईआई और पर्यटन विभाग के विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है। निर्णायक मंडल की बैठक 26 जून 2025 को आयोजित होगी। प्रत्येक श्रेणी में दो-दो पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिनकी राशि 5-5 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: विजिलेंस में सुस्ती बर्दाश्त नहीं, गृह सचिव ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Tue Jun 24 , 2025
उत्तराखंड: विजिलेंस में सुस्ती बर्दाश्त नहीं, गृह सचिव ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश,सागर मलिक अब तकनीक और जवाबदेही से चलेगा सिस्टम देहरादून। गृह सचिव शैलेश बगौली ने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। विजिलेंस के कुछ मामलों के लंबे समय से लंबित […]

You May Like

Breaking News

advertisement