प्रसिद्ध गायक किशोर कुमार की जयंती मनाई

सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति पर गायक अनूप कुमार को मिला किशोर कुमार स्मृति सम्मान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में सोमवार को नगर निगम कार्यालय के सामने जायसवाल भवन के सभागार में मशहूर गायक अभिनेता किशोर कुमार की 96 वीं जयन्ती पर उन्हीं के गीतों से जन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। गायक अनूप जायसवाल ने किशोर कुमार का सदा बाहर गीत “पल-पल दिल के पास तुम रहती हो” की जोरदार प्रस्तुति ने श्रोताओं का दिल जीत लिया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा का गीत ” दिये जलते हैं फूल खिलते हैं” की शानदार प्रस्तुति ने श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। गायक प्रकाश चंद्र सक्सेना “पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी” की प्रस्तुति ने खूब वाहवाही लूटी। सुधीर मोहन का गीत “हमें तुमसे प्यार कितना यह हम नहीं।जानते” बहुत पसंद किया गया। अनिल गुप्ता के गीत “यह शाम मस्तानी मदहोश किये जा” ने श्रोताओं को खूब रिझाया। शकुन सक्सेना ने “रिमझिम गिरे सावन” गीत से किशोर कुमार को श्रद्धांजलि दी। सत्येंद्र सक्सेना ने “मेरे महबूब कयामत होगी ” गाकर श्रोताओं को बांधे रखा। वहीं अरुणा सिन्हा द्वारा प्रस्तुत किशोर कुमार का चर्चित गीत “वादा तेरा वादा” ने धूम मचा दी। किशोर कुमार के सर्वश्रेष्ठ गीत की प्रस्तुति पर अनूप जायसवाल को वर्ष 2025 का “द्वितीय किशोर कुमार सर्वश्रेष्ठ गायक सम्मान” दिया गया। यह सम्मान क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र सक्सेना और प्रकाश चंद्र ने प्रदान किया। विजया सिंह,अल्पना जायसवाल की विशेष उपस्थिति रही। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और सभी का आभार अनूप जायसवाल ने व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घनघोर बारिश भी न डिगा सकी बरेली सिविल डिफेंस वार्डनों के कदम

Tue Aug 5 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सिविल डिफेंस के वार्डन सावन के अन्तिम व चतुर्थ सोमवार पर बरेली के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए आने वाले भक्तों की सुविधा के द्रष्टिगत व पुलिस प्रशासन के सहयोग में इस मूसलाधार बारिश में भी अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर दिखाई […]

You May Like

advertisement