दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में पुलिस चौकी के अंदर की पिता-पुत्र की पिटाई, एसएसपी से शिकायत

दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में पुलिस चौकी के अंदर की पिता-पुत्र की पिटाई, एसएसपी से शिकायत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : इज्जतनगर थाना क्षेत्र के नगरिया परीक्षित एयरफोर्स गेट निवासी अर्जुन सिंह और उनके बेटे आशीष सिंह को दबंगों ने न सिर्फ उनके घर में घुसकर पीटा, बल्कि जब वे शिकायत दर्ज कराने पुलिस चौकी पहुंचे, तो वहां भी उन पर हमला किया गया।
चौंकाने वाली बात यह है कि यह हमला पुलिस चौकी के अंदर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुआ और वे तमाशबीन बने रहे।
पीड़ित अर्जुन सिंह ने इस घटना की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से की है। उन्होंने चौकी प्रभारी संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें और उनके बेटे को न सिर्फ हमलावरों से, बल्कि चौकी प्रभारी से भी जान का खतरा है।
अर्जुन सिंह के अनुसार, स्थानीय दबंग धीर सिंह और सुरेश अपने 20-25 साथियों के साथ उनके घर में घुस आए और पिता-पुत्र को बेरहमी से पीटा।
जब वे किसी तरह जान बचाकर नगरिया परीक्षित पुलिस चौकी पहुंचे, तो हमलावर वहां भी पहुँच गए और पुलिसकर्मियों के सामने ही दोबारा हमला किया।
इस हमले में अर्जुन सिंह और उनके बेटे को गंभीर चोटें आईं। अर्जुन सिंह का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत जब चौकी और थाने में की, तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा पुलिस ने दोनों पक्षों का चालान कर दिया।
पीड़ित ने इस हमले का वीडियो और चौकी के अंदर की सीसीटीवी फुटेज SSP को सबूत के तौर पर सौंपा है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर पुलिस चौकी के भीतर घुसकर मारपीट कर रहे हैं और पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने खड़े हैं।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार को पुलिस से ही सुरक्षा की उम्मीद है, लेकिन चौकी प्रभारी पर लगे आरोपों ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीडीए का बुलडोजर फिर गरजा अवैध निर्माण किए ध्वस्त कॉलोनाइजरों में मचा हड़कंप

Fri Apr 11 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : शहर बिना स्वीकृति कॉलोनियों के निर्माण पर बीडीए का शिकंजा कसता जा रहा है। गरुवार को सीबीगंज में बीडीए की प्रवर्तन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 बीघा जमीन में चल रहे अवैध कॉलोनी निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान […]

You May Like

advertisement