ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता राजीव पॉल, की जियारत

Oplus_131072

ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता राजीव पॉल, की जियारत
VV NEWS | अजमेर ब्यूरो चीफ : सैयद हामिद अली
अजमेर।
सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में बॉलीवुड अभिनेता राजीव पॉल ने पहुंचकर चादर और फूल पेश किए तथा देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान दरगाह शरीफ के खादिम सैयद अलाउद्दीन चिश्ती ने उन्हें दरगाह की जियारत कराई और दस्तारबंदी कर तबरूक भेंट किया। अभिनेता के साथ उनके मित्र सौरभ कनौजिया भी मौजूद रहे।
राजीव पॉल ने 90 के दशक के चर्चित टीवी धारावाहिक स्वाभिमान से खास पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कई लोकप्रिय धारावाहिकों में अभिनय कर अपनी अलग पहचान स्थापित की।
उन्होंने कहानी घर घर की, कसम से, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, साथ निभाना साथिया, बेइंतहा, ये है मोहब्बतें, नागिन, छोटी सरदारनी और ससुराल सिमर का जैसे चर्चित धारावाहिकों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। दर्शकों ने उनके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों किरदारों को खूब पसंद किया।
राजीव पॉल रियलिटी शो नच बलिए और बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं। अभिनय के साथ-साथ वे लेखन और कविता में भी रुचि रखते हैं। उनका कविता संग्रह “हिंदी मुंबई मोहब्बत और तन्हाई” भी काफी चर्चित रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के प्रति किया गया जागरूक

Wed May 13 , 2026
आज़मगढ़।मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जनपद में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अब्दुल अजीज़ अपनी टीम के साथ शहर स्थित अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे। इस दौरान […]

You May Like

advertisement