राज्य स्तरीय संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649 वीं जयंती का उमरी में होगा आयोजन : विश्राम कुमार मीणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करेंगे कार्यक्रम में शिरकत, राज्य स्तरीय जयंती को लेकर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा।

कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 27 जनवरी : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि राज्य स्तरीय संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती का उमरी में प्रदेश सरकार द्वारा आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र जिले के उमरी में आयोजित किया जाएगा। अहम पहलू यह है कि इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार स्वयं करेंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा मंगलवार को गांव उमरी में अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अमित मल ने 31 जनवरी को उमरी में आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती के प्रबंधों को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल व पार्किंग को लेकर विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। यातायात में किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा हाईवे नजदीक होने के चलते सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जाए तथा साथ ही पार्किंग स्थल कार्यक्रम के नजदीक बनाया जाए, ताकि लोगों को पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।
उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय जयंती समारोह से सम्बन्धित सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित सभी तैयारियां समय रहते पूरा कर ले ताकि इस राज्य स्तरीय जयंती समारोह का सफल आयोजन किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस जयंती समारोह में जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, पीडब्लयूडी विभाग तथा अन्य सम्बन्धित विभाग अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित सभी तैयारियों को पूरा करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Tue Jan 27 , 2026
कुरुक्षेत्र, (अमित )27 जनवरी : श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में 27 जनवरी 2026 को एक एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इन हाउस प्रशिक्षण का विषय स्ट्रेस मैनेजमेंट था। कार्यक्रम की रिसोर्स पर्सन शुचि रहेजा ने वर्तमान समय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच बढ़ते […]

You May Like

Breaking News

advertisement