हज यात्रियों का टीकाकरण शिविर 10 फरवरी को खलील स्कूल में

हज यात्रियों का टीकाकरण शिविर 10 फरवरी को खलील स्कूल में

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिलेभर के आजमीन ए हज की सहूलियत के लिये टीकाकरण एवं ट्रेंनिग शिविर 10 फरवरी मंगलवार के दिन सुबह 9 बजे से खलील हॉयर सेकेंडरी स्कूल निकट बिहारीपुर पुलिस चौकी बरेली में लगेगा।सभी हज यात्रियों से अपील है कि मेडिकल स्क्रीनिंग व फिटनेस प्रमाणपत्र की छायाप्रति लेकर टीकाकरण केंद्र पर पहुंचना होगा।एक फोटो भी साथ लेकर आये,हज कवर नम्बर भी हो,महिला हज यात्रियों से गुजारिश है कि वेक्सिनेशन के वक़्त दिक्कत न हो इसलिए हाथ की आस्तीन का कपड़ा ढीला पहने हुए होना चाहिये।बहेड़ी और आसपास के आजमीन भी इसी शिविर में टीकाकरण करवाएं।ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इन्द्रसेन सरोज की ओर से हज मेडिकल का कार्यक्रम जारी कर दिया गया।
बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी ख़ाँ वारसी ने बताया कि बरेली ज़िले से इस साल 695 हजयात्रियों का वेक्सिनेशन होना है।हज यात्रियों को मुकम्मल हज ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि हज के दौरान अरकान की अदायगी आसानी के साथ आजमीन अदा कर सकें।
डीएमओ ऑफिस के कनिष्ठ सहायक राशिद हुसैन ने बताया कि बरेली जिले के खलील स्कूल के अलावा 3 शिविर और लगेंगे।
हज 2026 चयनित हज यात्रियों के स्क्रीनिंग, मेडिकल एक्जामिनेशन एवं वेक्सिनेशन के लिये शिविर 10 फरवरी को खलील हायर सेकेन्ड्री स्कूल बिहारीपुर चौकी, बरेली।
11 फरवरी को कलीम मंसूरी बिल्डिंग निकट आला हजरत सर्जिकल एण्ड ट्रामा सेन्टर, पीलीभीत बाईपास रोड, बरेली।
12 फरवरी को मास्टर बन्ने खान इण्टर कालेज निकट के०जी०एन० मस्जिद, ठिरिया निजावत खां, बरेली।
16 फरवरी को मदरसा मंजरे इस्लाम सौदागरान, बरेली आदि स्थानों पर शिविर लगेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आई. एम. ए रक्तकोष से आई. बी. सिंह जी को सेवानिवृत पर हुआ सम्मान समारोह आयोजित

Sat Feb 7 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : बरेली की पहचान आई.एम.ए. रक्तकोष में 18 वर्षों से सीनियर टेक्निशियन पद पर कार्यरत श्री आई. बी.सिंह को सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह किया गया। आई.बी. सिंह ने अपने कार्य काल मे बड़ी लगन और सच्ची निष्ठा से काम किया। तथा अपने ज्ञान […]

You May Like

advertisement