बहुजन मुक्ति पार्टी ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Oplus_131072

बहुजन मुक्ति पार्टी ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
आज़मगढ़, 12 मई 2026।
बहुजन मुक्ति पार्टी के तत्वावधान में केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत मंगलवार को “लालटेन भेंट आंदोलन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। देश के 31 राज्यों के 625 जिलों में एक साथ हुए इस प्रदर्शन के क्रम में आज़मगढ़ जिला मुख्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश महासचिव लालबहादुर त्यागी, जिलाध्यक्ष दीपक बौद्ध, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव एवं रामदरश मंडल ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों को आम जनता विरोधी बताते हुए कई मांगें उठाईं।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से स्मार्ट मीटर हटाने, बढ़े हुए बिजली बिल वापस लेने, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के दाम कम करने तथा गैस की कालाबाजारी रोकने की मांग की गई। साथ ही आरोप लगाया गया कि स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं को अनावश्यक आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।
कार्यक्रम में नितिन यादव, शैलेश पाठक, राजेश कुमार, गोविंद कुमार, चंद्रेश यादव, सुनीता देवी, योगेंद्र चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement