139वीं मासिक बस यात्रा धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु हुई रवाना: एक प्रयास सोसाइटी

139वीं मासिक बस यात्रा धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु हुई रवाना: एक प्रयास सोसाइटी

शक्तिपीठ मां नैना देवी मां ज्वाला जी मां चिंतपूर्णी जी के दर्शनों के साथ तख्त श्री केशगढ़ साहिब आनंदपुर में भी किए जाएंगे दर्शन

(पंजाब) फिरोजपुर 28 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

एक प्रयास वेल्फेयर सोसाइटी रजि द्वारा हर बार की तरह इस बार भी 139वीं बस यात्रा शक्तिपीठ मां नैना देवी ,मां चिंतपूर्णी दरबार ,मां ज्वाला देवी, प्राचीन शिव मंदिर शिवबाड़ी एवं तख्त श्री केशगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब (विरासत ए खालसा)अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु रवाना की गई। सर्वजीत शर्मा (सनी) ने बताया कि इस बार बस की रवानगी की रसम धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अग्रसर बड़े भाई सुरेश जयसवाल जी द्वारा विधिपूर्वक पूजा अर्चना करके अदा की गई। उनके द्वारा सभी जाने वाले यात्रियों की सुखद व मंगलकारी यात्रा की कामना की गई। सरबजीत शर्मा ने बताया कि एनजीओ एक प्रयास टीम द्वारा इस बस यात्रा को 11 वर्षों से कांशी नगरी मनजीत पैलेस मोदी मिल से हर महीने के आखिरी हफ्ते में माता रानी के दर्शन हेतु रवाना किया जाता है और भविष्य में भी माता रानी की कृपा से सेवा निरंतर जारी रहेगी उन्होंने बताया कि इस बार गर्मियों की छुट्टियों में संगत के मार्गदर्शन से श्री आनंदपुर साहिब (विरासत ए खालसा)सिख इतिहास के दर्शन करने का भी प्रोग्राम बनाया गया है बस में जाने वाले यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाती है,इसके साथ सोसायटी द्वारा समाजिक कार्यों में भी अपना भरपूर योगदान दिया जाता हैं। इस अवसर पर पवन भाटिया, संदीप मोंगा सुखदेव रणदेव,सतीश शर्मा, रवि भारद्वाज, दानिश नारंग, राजिंदर मोंगा,मोंटी शर्मा,विकी हांडा,भूपिंदर सिंह, शुभम ,जिमी,मानव चुग, अर्जुन, हर्ष मोंगा,आदि उपस्थित रहे। एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उपस्थित सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहरी निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में, विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने गुरुग्राम में की समीक्षा

Sun Jun 29 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक आतिथ्य सत्कार की मिसाल पेश करेगा हरियाणा – विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण।आयोजन के पहले दिन हरियाणवी सांस्कृतिक संध्या से रूबरू होंगे मेहमान। गुरुग्राम, 28 जून : हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि गुरुग्राम में 3 व 4 जुलाई को पहली बार […]

You May Like

advertisement