हर-हर महादेव के उदघोष के साथ शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

हर-हर महादेव के उदघोष के साथ शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक–

संवाददाता –विजय दुबे

तेजीबाजार –(जौनपुर)– महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में भगवान शंकर जी को जल चढ़ाने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली।
वही क्षेत्र के करशूलनाथ मंदिर प्रांगण में इस पावन पर्व पर भोर के लगभग तीन बजे से ही लंबी लाइन लगी हुई थी, मंदिर के बाहर नदी के घाट से कतार बद्ध होकर महिलाएं , पुरुष, युवक, युवतियां, बच्चें आदि भगवान शंकर जी को जल चढ़ाने के लिए अपने अवसर की प्रतीक्षा में लाइन लगाकर खड़े हुए थे, लोग अपने हाथों में जल, अक्षत, दूध, फल, फूल अगरबत्ती, धूप बत्ती, मदार, भांग, धतुर, मिष्ठान आदि लिए हुए थे और मंदिर के अंदर भगवान शंकर जी को चढ़ा रहे थे, मंदिर के अंदर अत्यधिक भीड़ होने के कारण अधिकांश महिलाएं मंदिर के बाहर ही भगवान की पूजा बड़े ही विधि – विधान से करके चढ़ावा चढ़ा रही थी वही अगरबत्ती, दीपक, धूप बत्ती जलाकर सच्चे मन से आरती- पूजन भी कर रही थी। इस पावन पर्व पर मंदिर को मंडप की तरह सुंदर फूलों से सजाया गया था, सजावट देखकर सभी का मन प्रसन्न हो रहा था, लोग ध्यान पूर्वक जल चढ़ा रहे थे।
इस मौके पर मंदिर के सभी गेट पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखाई दे रहा था, मंदिर के पुजारी गोसाई महराज और थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त मात्रा में पुलिस मंदिर के चारों तरफ लगी हुई है, भोर से ही जलाभिषेक करने वालें श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है, सभी भक्तगण बड़े ही शांति तरीके से भगवान को जल चढ़ाने के बाद मेले का भरपूर आनंद उठा रहे थे, समाजसेवी देवी चरण दुबे के परिवार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए दूध के शर्बत का निःशुल्क स्टाल लगाकर सभी को पिलाया जा रहा था, कंधी चौराहे पर तेजीबाजार निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी राजेंद्र प्रसाद ऊमर वैश्य जी के द्वारा निर्माण कराए गए विशाल काय गेट से ही गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुए थी, धीरे – धीरे सभी गाड़ियां मंदिर परिसर तक पहुंच रही है। रास्ते में पड़ने वाले घरों के बाहर भी श्रद्धालुगण अपने – अपने संसाधनों को बड़े ही तहजीब ढंग से खड़ा करके मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे।।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu Feb 27 , 2025
आजमगढ़:तहबपुर थाने की पुलिस ने अवैध तमंचा बनाने वाला एक अभियुक्त अवैध तमंचा व तमंचा बनाने में प्रयुक्त होने वाले सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 07 अदद निर्मित तमंचा, 03 अदद अर्ध निर्मित तमंचा .315 बोर (बाडी) 01 अदद मिश कारतूस .315 बोर […]

You May Like

Breaking News

advertisement