विश्व को सुदंर, सशक्त और सुदृढ़ रूप देने में महिलाओं का अहम योदगान : सुमन सैनी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने किया खिलाडिय़ों व महिलाओं को सम्मानित, उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने बंसी वाला वृद्धाश्रम में आयोजित अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में की शिरकत।

लाडवा, 9 मार्च : हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि दुनियाँ को सुंदर, सशक्त और सुद्रढ़ रूप में देखते है तो उसमें महिलाओं का ही योगदान है। यदि हमें विकसित भारत बनाना है, तो इसके निर्माण में महिलाओं की बराबर की भागीदारी तेजी से सुनिश्चित करना जरूरी है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का थीम भी ’लैंगिक समानता के लिए कार्य में तेजी लाना’ है। इसके लिए लिंगानुपात में बराबरी लाने के लिए प्रयासों को और तेज करना होगा। इतना ही नहीं लैंगिक समानता को एक नारा नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन का रूप देना होगा ताकि हर बेटी और हर महिला को उसकी पूरी क्षमता के साथ आगे बढऩे का अवसर मिले।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी गत देर सायं बंसी वाला वृद्धाश्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थी। इससे पहले उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने दीपशिखा प्रज्ज्वलित करके विधिवत रुप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने लाडवा के कुछ प्रसिद्ध खिलाडिय़ों व समाजसेवी कार्यकर्ताओं व महिलाओं को सम्मानित किया। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि महिलाओं को स्वावलम्बी बनाकर उनका सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता भी है और संकल्प भी। पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में महिलाओं के प्रति वातावरण भी बदला है और महिलाओं का सम्मान भी बढ़ा है। जब से सरकार ने प्रदेश की बागडोर सम्भाली तब लिंगानुपात और कन्या भ्रूण हत्या के मामले में स्थिति बड़ी चिंताजनक थी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा को बेटियों को मारने वाले प्रदेश के रूप में देखा जाता था परंतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पानीपत की ऐतिहासिक धरती से ’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद प्रदेश का लिंगानुपात जो वर्ष 2014 में 871 था वह अब बढकर 916 हो गया है। आज हरियाणा बेटियों को मारने वाले प्रदेश के रूप में नहीं बल्कि बेटियों को आगे बढ़ाने वाले प्रदेश के रूप में जाना जाता है। आज हरियाणा की बेटियाँ खेलों में मेडल भी ला रही है, और सेना में जाकर देश की रक्षा भी कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चों के पोषण में अधिकतम सुधार लाने पर कुरुक्षेत्र प्रदेश में रहा दूसरे स्थान पर : नेहा सिंह

Mon Mar 10 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपायुक्त नेहा सिंह व पीओ बलजीत कौर को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित, ईनाम में मिला 1 लाख खर्च होगा बच्चों के पालन पोषण पर। कुरुक्षेत्र, 9 मार्च : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला में महिला एवं बाल […]

You May Like

Breaking News

advertisement