विमान दुर्घटना अत्यंत दु:खद, षडदर्शन साधुसमाज ने शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि : महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरि

विमान दुर्घटना अत्यंत दु:खद, षडदर्शन साधुसमाज ने शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि : महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरि

ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी

कुरुक्षेत्र 15 जून : भारत से लंदन जा रहे विमान को अपने गंतव्य से प्रस्थान करने के 15 किमी पर दो मिनट उपरांत ही एक मेडिकल कॉलेज पर विमान क्रैश की इतनी भीषण दुर्घटना में परिवर्तित हो गया जिसमें विमान में पायलट, क्रू सदस्य व यात्रियों के अलावा जिस मेडिकल कॉलेज प्रांगण में गिरने से अनेक डाक्टर, मेडिकल छात्र- छात्राओं एवं मेडीकल स्टाफ आदि पर अचानक आये मौत के आगोश में आने से षडदर्शन साधुसमाज अत्यन्त आहत है।
संत महामंडल की संरक्षक महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि महाराज ने विमान क्रैश होकर मेडीकल कॉलेज पर गिरने में हुई मानवीय क्षति पर संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की है कि उन्हें अपने धाम में शांति प्रदान करें व शोक संतप्त परिजनों को इस हृदयविदारक घटना व बहुत ही असहनीय पीड़ाओं को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
संत महामंडल की संरक्षक महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज, षडदर्शन साधुसमाज के संरक्षक श्रीमहंत बंशी पुरी महाराज, अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर, उपाध्यक्ष महंत गुरुभगत सिंह, कोषाध्यक्ष महंत महेश मुनि, महासचिव महंत ईश्वर दास, संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, संगठन महामंत्री महंत सुनील दास, महंत स्नेह दास, कार्यालय सचिव महंत रामअवतार दास, सचिव महंत वासुदेवानंद गिरि, कोतवाल महंत विशाल दास, स्वामी लक्ष्मीनारायण पुरी इत्यादि संत समाज ने गहरा दु:ख व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिंदू मंदिर एक्ट बनाने के लिए एवं देवालय देवस्थान एकट की मांग को लेकर सोपा गया विज्ञापन

Sun Jun 15 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 15 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= हिंदू मंदिर एक्ट बनाने के लिए एवं देवालय देवस्थान एक्ट की मांग को लेकर एसडीएम फिरोजपुर की अंनउपस्थिति में उनके असिस्टेंट को विज्ञापन सोपा गया। पंजाब में हिंदू मंदिर एक्टर लागू करवाने के लंबे समय से चली आ रही मांग के […]

You May Like

advertisement