मुठभेड़ में दुष्कर्म का वांछित गोली लगने से घायल, तमंचा सहित गिरफ्तार; एक अन्य साथी भी चाकू सहित गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : थाना क्योलड़िया जनपद बरेली क्षेत्र से संबंधित प्रकरण में नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर दो अभियुक्तों द्वारा दुष्कर्म की घटना कारित किये जाने के संबंध में थाना क्योलडिया पर गत दिवस को पंजीकृत मु0अ0सं0 154/26 धारा 137(2)/70(2) बीएनएस एवं 5G/6 पॉक्सो एक्ट में नामित/वांछित अभियुक्त साकिब पुत्र मोहम्मद सईद एवं मुनीश पुत्र रामबहादुर निवासीगण ग्राम केला डंडी, थाना क्योलड़िया द्वारा दुष्कर्म की घटना के वादी को उक्त मुकदमा वापस लेने हेतु तमंचा दिखाकर धमकी दिए जाने की सूचना प्राप्त हुई।
इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु धरपकड़ की कार्यवाही शुरू कर दी गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों अभियुक्त ग्राम मधुनगला मंदिर के पास बाइक व हथियारों सहित संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं, जो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री देशराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गत दिवस रात्रि समय करीब 23:00 बजे इन अभियुक्तों की घेराबंदी की गई तो दोनों अभियुक्त पुलिस टीम को देखकर बाइक से तेज़ी से भागने लगे और हड़बड़ाहट में आगे के कच्चे रास्ते पर असंतुलित इनकी बाइक गिर गयी। इसी दौरान एक अभियुक्त द्वारा जान से मारने के उद्देश्य से पुलिस टीम पर फायर किया गया। आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा भी किये गये न्यूनतम जवाबी फायर में पुलिस पार्टी पर फायर करने वाला अभियुक्त साकिब पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके पास से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस एवं एक जीवित कारतूस .315 बोर एवं एक स्पलेंडर बाइक बारामद हुई है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त साकिब को उपचार हेतु अविलंब CHC नवाबगंज भिजवाया गया है।
घटना में शामिल दूसरे साथी मुनीश पुत्र रामबहादुर राठौर को भी मौके से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है।
घटना की सूचना पर जनपदीय फील्ड यूनिट द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रहा है।
प्रकरण में पुलिस पर फायरिंग किए जाने एवं अवैध शस्त्र बरामदगी के संबंध में थाना क्योलडिया पर अभियोग पंजीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा नेता आशीष अग्रवाल पर दर्ज मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट, गृह विभाग सख्त—अब कई पर गिर सकती है गाज

Fri May 1 , 2026
भाजपा नेता आशीष अग्रवाल पर दर्ज मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट, गृह विभाग सख्त—अब कई पर गिर सकती है गाज दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जनपद बरेली के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी निवासी भाजपा नेता आशीष अग्रवाल से जुड़े चर्चित प्रकरण में बड़ा मोड़ सामने आया है। पुलिस विवेचना में […]

You May Like

Breaking News

advertisement