15 दिवसीय थिएटर फेस्ट का समापन, अभिशप्त राजा ने दर्शकों के बीच जगाई नियति की संवेदना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर की ओर से आयोजित तृतीय 15 दिवसीय थिएटर फेस्ट का सोमवार को लोक खुशहाली सभागार में भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर युगांधर थिएटर बरेली के कलाकारों ने निर्देशक सुशील मोहित के मार्गदर्शन में प्रसिद्ध नाटक “अभिशप्त राजा” का मंचन कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। नाटक की कथा ने दर्शकों को गहरे चिंतन में डालते हुए यह संदेश दिया कि इंसान परिस्थितियों का केवल कठपुतली है और प्रकृति का न्याय अनिवार्य है, जिसे बदला नहीं जा सकता।
नाटक की कहानी एक राज्य और उसके राजा की त्रासदी पर आधारित है। ज्योतिषियों की भविष्यवाणी होती है कि राजा की संतान ही उसके वध का कारण बनेगी और अपनी ही माँ से विवाह करेगी। इस अनिष्ट की आशंका से भयभीत राजा अपने पुत्र को जन्म के बाद ही जंगल में छोड़ देता है। संयोगवश वह शिशु दूसरे राज्य के राजा को मिल जाता है और वहीं पला-बढ़ता है। युवक बनने पर वह अपने ही जन्मदाता पिता के राज्य पर आक्रमण करता है और युद्ध में अपने पिता की हत्या कर देता है। इसके बाद भवितव्यता की विडंबना उसे अपनी ही माँ से विवाह करने की ओर ले जाती है।
नाटक के चरम दृश्य में जब राजा को सच का ज्ञान होता है कि वह जिस रानी से विवाह कर चुका है, वह उसकी माँ है, तो यह सत्य उसके जीवन को झकझोर देता है। अपराधबोध से व्याकुल होकर वह अपनी आंखें फोड़ लेता है और वनवास चला जाता है। इस प्रकार नाटक ने अत्यंत मर्मस्पर्शी ढंग से यह स्पष्ट किया कि भाग्य से कोई नहीं बच सकता और इंसान अपने ही कर्मों व नियति के जाल में उलझा रहता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. दीपक गंगवार, सुभाष कथूरिया, गुरविंदर सिंह और डॉ. विनोद पागरानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। समापन अवसर पर कार्यक्रम संयोजक शैलेन्द्र कुमार आज़ाद ने सभी अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह फेस्टिवल शहर की रंगकला परंपरा को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित हुआ है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून- गौतम इंटरनेशनल स्कूल में लगी भीषण आग

Thu Sep 4 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनगौतम इंटरनेशनल स्कूल में लगी भीषण आग,सागर मलिक उत्तराखंड में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है। राजधानी देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा नगर स्थित गौतम इंटरनेशनल स्कूल के स्टोर रूम में दोपहर के समय अचानक […]

You May Like

advertisement