मनौना के होटल में आपत्तिजनक हालत में मिलीं 2 लड़कियां और 3 लड़के

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना आंवला पुलिस ने एक होटल से आपत्तिजनक स्थिति में दो महिलाओं और तीन पुरुषों को हिरासत में लिया है। जिसके बाद पुलिस ने होटल मैनेजर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बुधवार को आंवला क्राइम इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपकर बताया था कि आंवला-बिसौली रोड के कसूमुरा की ओर गांव मनौना में एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। होटल में हिंदू लड़कियों को दूसरे समुदाय के लड़के हाथ में कलावा बांधकर और माथे पर तिलक लगाकर स्वयं को हिंदू बताकर लव जिहाद के तहत उनका शोषण करते हैं। होटल नशा करने और अवैध गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल पर दबिस के दौरान दो महिलाओं और तीन पुरुषों को आपत्तिजनक स्थित में पकड़ लिया। इस मामले पर इंस्पेक्टर आंवला कुंवर बहादुर सिंह ने बताया है कि आंवला के गांव चुल्हरा के धीरज कुमार, बिशारतगंज के गांव भिडौरा के मुजीम खां और होटल मैनेजर फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद के ओमनगर के गोविंद सिंह के साथ एक महिला और एक युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वहीं होटल के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम को अलग से रिपोर्ट भेजी गई है। इस दौरान हिंदू संगठन के सुनील गुप्ता, अनुपम शंखधार, रामगोपाल गुप्ता, शिवम चौहान, सुधीर यादव, किशन चौहान, सोमवीर सिंह, जयपाल, शिवम हिंदू, हिमांशु सोलंकी आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकुंभ से लौटने के दौरान हादसा, युवक गिरा ट्रेन से नीचे गंभीर घायल

Fri Feb 21 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : महाकुंभ से बरेली लौट रहे एक युवक के साथ बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार सुबह लगभग 9:30 बजे, प्रयागराज से आई नौचंदी एक्सप्रेस (14241) से उतरते समय युवक ट्रेन के नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बरेली जंक्शन […]

You May Like

Breaking News

advertisement