जीआरएम में 26वीं दो दिवसीय गुलदाउदी प्रदर्शनी प्रारंभ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जीआरएम में 26वीं श्री नमोनारायण स्मृति गुलदाउदी प्रदर्शनी का शुभारंभ।
जीआरएम में वार्षिक दो दिवसीय गुलदाउदी प्रदर्शनी आज शनिवार 13 दिसंबर, 2025 को प्रारंभ हुई। 26वीं श्री नमो नारायण स्मृति गुलदाउदी प्रदर्शनी का उदघाटन डीआईजी बरेली रेंज आईपीएस अजय कुमार साहनी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री नमो नारायण अग्रवाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पण किया जिनकी पावन स्मृति में प्रतिवर्ष यह गुलदाउदी प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। प्रदर्शनी का भ्रमण करने के पश्चात उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने जीआरएम को वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी आयोजित करने के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग एक भयावह खतरे के रूप में हमारे सामने खड़ा है, ऐसे में अगर सपूर्ण विश्व इस तरह के छोटे छोटे प्रयासों से लोगों में प्रकृति के प्रति प्रेम और सद्भाव जागृत करना प्रारंभ कर दे तो हम धरती के समक्ष संभावित खतरों को किंचित कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पर्वतों पर फूलों की घाटियों में उगने वाले पुष्प देव कृपा से ही उगते हैं और हम मनुष्य उन्हीं की कृपा से प्रकृति का संरक्षण कर पाने में सक्षम होते हैं। हमें अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए अनिवार्यतः प्रकृति को संरक्षित रखना ही होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी प्रकृति का सान्निध्य पाने वाले लोग ही स्वस्थ रहे, तो हमें समझ जाना चाहिए कि प्रकृति धरती के लिए कितनी आवश्यक है।
विद्यालय प्रबंधक राजेश जौली एवम निदेशक त्रिजित अग्रवाल तथा पारुल अग्रवाल ने डीआईजी अजय जी एवं उनकी सहधर्मिणी का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार, गुलशन आनंद जी एवम अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर जीआरएम के प्रयासों की सराहना की।
प्रबंधक श्री जौली एवम निदेशक त्रिजित अग्रवाल ने डीआईजी अजय जी को स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस बार प्रदर्शनी में गुलदाउदी की लगभग 30 किस्मों के लगभग 967 गमले रखे गए हैं।
संस्थागत तौर पर एसआरएमएस, केसीएमटी, आईवीआरआई, कैंट बोर्ड, गंगाशील स्कूल ऑफ नर्सिंग, बिशप स्कूल, केशलता इंटरनेशनल स्कूल, अल्मा मातेर डे बोर्डिंग स्कूल आदि की प्रविष्टियां प्राप्त हुई, वहीं व्यक्तिगत तौर पर देव मूर्ति, फादर रॉयल एंथनी, श्री हरीश भल्ला, श्री रजत खंडेलवाल, श्री विनय खंडेलवाल, श्रीमती विभा वैद्य, श्रीमती शशि बाला राठी, श्री नरेंद्र गुप्ता, श्री पुनीत शर्मा, श्री देव मूर्ति, श्रीमती रिचा मूर्ति, श्री आदित्य मूर्ति, श्रीमती श्रद्धा खंडेलवाल, श्रीमती आशा खंडेलवाल, आदि की प्रविष्टियां भी प्राप्त हुई हैं। इस प्रदर्शनी की निर्णायक डॉ आलोक खरे और श्रीमती पूजा अग्रवाल हैं। आज व्यक्तिगत व संस्थागत स्तर पर सभी ग्यारह कैटेगरी के अनुसार निर्णय ले लिया गया है।
जीआरएम नैनीताल रोड ब्रांच के प्राचार्य रणवीर सिंह रावत, जीआरएम दोहरा ब्रांच के प्राचार्य शील सक्सेना एवम जीआरएम जूनियर विंग की कोऑर्डिनेटर डॉ विनीता सक्सेना जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कल 14 दिसंबर को पुरस्कार वितरण लगभग अपराह्न 1:00 बजे होगा। पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में संसदीय कार्य एवं वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी होंगे।
प्रदर्शनी में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। सभी विद्यार्थी उनके अभिभावक एवम बरेली शहर की आम जनता ने आज प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में संचालन रजनीश त्रिवेदी एवं राहुल मैसी ने किया। विद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं ग़ैर शैक्षणिक स्टॉफ ने प्रदर्शनी को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करने पहुंचे प्रमुख सचिव

Sun Dec 14 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करने पहुंचे प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा जिले के नोडल अधिकारी सुभाष चन्द्र शर्मा कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस […]

You May Like

advertisement