श्री गोविंदानंद आश्रम में कार्तिक मास से चल रही श्रीमद् भागवत एवं कार्तिक महात्म के समापन पर विशाल भंडारा आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

एक सत्य परमात्मा दूसरा सत्य मृत्यु बाकी सब मिथ्या : महंत सर्वेश्वरी गिरि।

आश्रम में प्रत्येक मास होता है कन्या पूजन सैंकड़ों कन्याओं का होता पूजन, प्रसाद वितरण।

पिहोवा, प्रिंस अत्री 7 नवंबर : श्री गोविंदानंद आश्रम पिहोवा में कार्तिक मास में प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत के साथ कार्तिक महात्म के समापन के अवसर पर विशाल भंडारा आयोजित किया गया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गोविंदानंद आश्रम पिहोवा में महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज एवं श्री महंत बंशी पुरी जी महाराज के मार्गदर्शन में आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद् भागवत के साथ कार्तिक महात्म का आयोजन होता है।
श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज एवं महंत भीम पुरी महाराज ने भी सत्संग द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत के बारे में ज्ञान वर्षा की।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि एक सत्य परमात्मा है और दूसरा सत्य मृत्यु बाकी सब मिथ्या है।
श्री अद्वैत स्वरूप अनंत आश्रम नंगली वाली कुटिया की संत आत्म विभोर पुरी जी महाराज ने बताया कि तीनों लोकों के तापों को मिटाने वाला परमात्मा है उनकी शरण में आने से सभी संकटों का हरण हो जाता है।
मुख्य यजमान सुदेश छाबड़ा, रमेश छाबड़ा सह परिवार उपस्थित रहे। इस अवसर पर षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, महंत विजय पुरी,ज्योतिषाचार्य डॉ. अभिषेक कुश, संत अध्यात्म पुरी, देवी शीतल इत्यादि संत श्रद्धालुगण उपस्थित रहे और विशाल भंडारा आयोजित किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुलगुरु ने किया एसवीएसयू वात्सल्य का उद्घाटन

Sat Nov 8 , 2025
पलवल, प्रमोद कौशिक 7 नवंबर : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि वात्सल्य का एहसास दिव्य होता है। शिशुओं के प्रति हमें हमेशा अतिरिक्त संवेदनशील होना चाहिए। वह हिमाद्रि भवन में ‘एसवीएसयू वात्सल्य’ शिशु गृह का उद्घाटन करते हुए बोल रहे थे। इस वात्सल्य […]

You May Like

advertisement