“फिरोजपुर मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

(पंजाब) फिरोजपुर 26 जनवरी 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेषसंवाददाता]=

 उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने रेलवे स्टेडियम, फिरोजपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर तिरंगे को सलामी दी गई। मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा फिरोजपुर मंडल की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। 

       कार्यक्रम में स्काउट एवं गाइड तथा बाल निकेतन विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। मंडल रेल प्रबंधक ने खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन किया गया, जिससे वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। कार्यक्रम के अंत में उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा रेलवे अस्पताल, फिरोजपुर में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਲਹਿਰਾਇਆ ਕੌਮੀ ਝੰਡਾ

Mon Jan 26 , 2026
ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਰਕ ਹੁਸੈਨੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਟ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੇ ਦਰਸਾਏ ਰਸਤਿਆਂ ਤੇ ਚੱਲਣ ਲਈ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕੈਂਟ ਬੋਰਡ ਸਟੇਡੀਅਮ ਵਿਖੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ ਸਮਾਗਮ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ, 26 ਜਨਵਰੀ, 2026 {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= 77ਵੇਂ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਕੈਂਟ ਬੋਰਡ ਸਟੇਡੀਅਮ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ […]

You May Like

Breaking News

advertisement