26वें उन्नत भारत सेवाश्री अवॉर्ड 2026: डॉ. समरेंदु मोहंती ‘भारत प्रेम रत्न’ से होंगे सम्मानित

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

नई दिल्ली,7 अगस्त : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित कृषि अर्थशास्त्री डॉ. समरेंदु मोहंती को 26वें उन्नत भारत सेवाश्री अवॉर्ड 2026 में प्रतिष्ठित ‘भारत प्रेम रत्न’ सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
डॉ. मोहंती को कृषि अर्थशास्त्र, कृषि नीति, खाद्य प्रणाली, कृषि बाजार एवं ग्रामीण परिवर्तन के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ नेब्रास्का –लिंकन से कृषि-संबंधी अर्थशास्त्र में पीएचडी की है। वर्तमान में वे प्रोफेसर of एमिनेन्स एवं संस्थापक डायरेक्टर, सेंटर फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर एवं डेवलपमेंट स्टडीज़, प्रोफेसर जयशंकर तेलंगना एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
इससे पूर्व डॉ. मोहंती अंतरराष्ट्रीय पोटैटो सेंटर(सीआईपी) में एशिया रीजनल डायरेक्टर रहे, जहां उन्होंने एशिया में संगठन के अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रमों का नेतृत्व किया। उन्होंने लगभग एक दशक तक अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में भी कार्य किया और प्रिंसिपल वैज्ञानिक , प्रोग्राम लीडर तथा सोशल साइंसेज डिवीज़न जैसे महत्वपूर्ण के प्रमुख जैसे पदों की जिम्मेदारी संभाली। अपने अकादमिक करियर के दौरान वे लोवा स्टेट विश्वविद्यालय और टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी से भी जुड़े रहे।
कृषि नीति एवं शोध के क्षेत्र में डॉ. मोहंती के कार्यों ने एशिया और अफ्रीका में खाद्य सुरक्षा रणनीतियों, कृषि बाजार सुधारों और ग्रामीण विकास को प्रभावित किया है। वैश्विक चावल बाजार, खाद्य प्रणाली, जलवायु-सहनीय कृषि और कृषि मूल्य श्रृंखला जैसे क्षेत्रों में उनकी विशेषज्ञता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है।
उनके इसी दीर्घकालीन एवं उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें ‘भारत प्रेम रत्न’ सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
26वां उन्नत भारत सेवाश्री अवॉर्ड समारोह 23 अगस्त 2026 को स्पीकर हॉल, कंस्टीट्यूशन क्लब इंडिया, संसद मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोर्ट के फटकार के बाद 4 महीने बाद मौत मामले मुकदमा दर्ज

Sat Aug 8 , 2026
कोर्ट के फटकार के बाद 4 महीने बाद मौत मामले मुकदमा दर्ज चार महीने तक कार्रवाई नहीं होने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की शरण में पहुंचा था परिवार शराब ठेके पर मारपीट, शव ठिकाने लगाने और साक्ष्य मिटाने का आरोप, सीसीटीवी फुटेज का भी किया गया दावा आजमगढ़। कोतवाली क्षेत्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement