नवीन जिन्दल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल युनिटों में 284 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया

नवीन जिन्दल फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल युनिटों में 284 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया

नवीन जिन्दल फाउंडेशन के ‘स्वस्थ कुरुक्षेत्र अभियान’ के तहत जिन्दल हाउस में किया गया मरीजों का फॉलो-अप।
दूसरी मोबाइल मेडिकल यूनिट में द्रोणाचार्य स्टेडियम में खिलाड़ियों को किया लाभान्वित।

कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 9 मई : सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को एक मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जिन्दल हाउस, कुरुक्षेत्र में जरूरतमंद मरीजों का फॉलो-अप किया गया और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं। दूसरी मोबाइल मेडिकल युनिट ने द्रोणाचार्य स्टेडियम में खिलाड़ियों का लाभन्वित किया।
आज दोनों मोबाइल मेडिकल युनिट में 284 लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया गया, साथ ही 53 लोगों के रक्त परीक्षण भी किए गए। जांच के उपरांत सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गईं।
नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे ‘स्वस्थ कुरुक्षेत्र अभियान’ के तहत यह मोबाइल मेडिकल यूनिट नियमित रूप से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही है। इस अभियान का उद्देश्य केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को संतुलित खान-पान, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना भी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का लक्ष्य है कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र का कोई भी नागरिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। मोबाइल मेडिकल यूनिट इसी संकल्प का हिस्सा है, जिसके माध्यम से गांव-गांव और जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। इस अवसर पर थानेसर हल्का प्रभारी बलविंद्र सिंह, महेंद्र सैनी, राजेंद्र राजपूत और आसपास के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराणा प्रताप की जयंती पर निकली गई भव्य शोभायात्रा

Sun May 10 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी ,आज 9 मई शनिवार को कस्बा फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव रसूला चौधरी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। उसके बाद विशाल भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शौर्य यात्रा का शुभारंभ भाजपा के जिला […]

You May Like

advertisement