आज़मगढ़: लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार, अवैध तमंचा-कारतूस, मोटरसाइकिल व मोबाईल बरामद

थाना निजामाबाद

लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार, अवैध तमंचा-कारतूस, मोटरसाइकिल व मोबाईल बरामद

पूर्व की घटना:-
➡️ दिनांक 21.10.2022 को वादी सिन्टू यादव पुत्र राजेश यादव निवासी हुसामपुर बड़ांगाव थाना निजामाबाद आजमगढ़ पुलिया के पास अपने मोबाइल का टार्च जलाकर रोड पर आ रहे थे तभी फरिहा के तरफ से हीरो सुपर मोटरसाईकिल पर सवार तीन व्यक्ति आए और पीछे से झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर निजामाबाद की तरफ भाग गए। जिसके संबंध में थाना निजामाबाद आजमगढ़ पर मु0अ0सं0 445/22 धारा-356,379 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
➡️ दिनांक 18.09.2022 थाना स्थानीय पर वादी अभिषेक राय पुत्र शशिभूषण राय निवासी जोलहापुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ द्वारा अज्ञात लोगो द्वारा मोबाईल व पैसै लेकर भाग जाने के संबंध में मु0अ0सं0 405/22 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया है।
गिरफ्तारी का विवरण:- उपरोक्त घटनाओं की रोकथाम व अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य के निर्देशानुसार थाना निजामाबाद के उ0नि0 नवल किशोर सिंह , मय हमराह वांछित अभियुक्तों की तलाश बड़ागांव नहर पुलिया पर मौजूद थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम चकिया के तरफ से मुइया मकदूमपुर की ओर लूट के वांछित अभियुक्त दो मोटरसाईकिल से आ रहे है। यदि शीघ्रता की जाये तो पकड़े जा सकते है।
मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 नवल किशोर सिंह मय हमराह द्वारा चेकिंग कर सामने से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार को रोका गया। पुलिस बल को देखकर दो मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति द्वारा भागने के असफल प्रयास के दौरान गिरफ़्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

  1. दीपक यादव पुत्र बसन्त यादव सा0 कल्हौर थाना अहरौला जनपद आजमगढ
  2. अंकित यादव पुत्र हीरालाल यादव सा0 बैठोली थाना सिधारी जनपद आजमगढ
  3. कार्तिक दूबे पुत्र मिथिलेश दूबे सा0 बसगीत थाना जहानागंज जनपद आजमगढ के रूप में हुयी।
    ➡️अभियुक्तगण के पास 11 मोबाईल, एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा 2 मोटरसाइकिल बरामद हुआ।
    ➡️गिरफ्तार अभियुक्तों नें पूछताछ बताया कि हम लोग एक साथ होकर जगह जगह पर मोबाईल व पैसो की चोरी/ छिनैती करते थे।
    पंजीकृत अभियोग:-
    1.मु0अ0सं0 405/22 धारा- 382,411, 413, 414, भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़
  4. मु0अ0सं0 445/22 धारा- 356/379, भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़
  5. मु0अ0सं0 455/22 धारा- 41/411/413/414 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़
  6. मु0अ0सं0 456 /22 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़
    बरामदगी:-
  7. एक अदद तमंचा .315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
  8. 11 अदद मोबाइल ( 02 अदद मोबाइल पूर्व मुकदमें से संबंधित)
  9. 02 मोटरसाईकिल (सीज एमवी एक्ट)
    गिरफ्तार अभियुक्त-
  10. दीपक यादव पुत्र बसन्त यादव सा0 कल्हौर थाना अहरौला जनपद आजमगढ
  11. अंकित यादव पुत्र हीरालाल यादव सा0 बैठोली थाना सिधारी जनपद आजमगढ
  12. कार्तिक दूबे पुत्र मिथिलेश दूबे सा0 बसगीत थाना जहानागंज जनपद आजमगढ
    गिरफ्तार करने वाली टीम:-
  13. उ0नि0 नवल किशोर सिंह थाना निजामाबाद, आजमगढ
  14. हे0का0 सतीश यादव थाना निजामाबाद, आजमगढ़
  15. हे0का0 अजीत यादव थाना निजामाबाद, आजमगढ़
  16. हे0का0 मोहन यादव थाना निजामाबाद, आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़: मेहनगर थाना क्षेत्र के कुसमूलिया ग्राम सभा के 18 वर्ष का लड़का हुआ लापता गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज

Mon Oct 24 , 2022
मेहनगर थाना क्षेत्र के कुसमूलिया ग्राम सभा के 18 वर्ष का लड़का हुआ लापता गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज मेहनगर थाना क्षेत्र के कुसमूलिया ग्राम सभा के 18 वर्षीय सनी यादव पिता संपत यादव धनतेरस के दिन शाम 4:00 बजे अपनी मां से ₹500 लेकर बाजार में पूजा सामग्री की खरीदारी […]

You May Like

advertisement