श्रद्वा व उत्साह के साथ मनाया गया श्री गुरू गोविंद सिंह जी का 357वां प्रकाश पर्व

श्रद्वा व उत्साह के साथ मनाया गया श्री गुरू गोविंद सिंह जी का 357वां प्रकाश पर्व

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : खालसा पंथ सोसायटी एवं सेंट्रल गुरूपुरब कमेटी के सहयोग से श्री गुरू गोविंद सिंह जी का 357वां प्रकाश पर्व बुधवार को पूरे चरम पर रहा। श्रद्वा और भारी उत्साह के बीच बिशप मंडल इंटर कालेज मैदान में बने भव्य पण्डाल में मुख्य दीवान का सजाया गया। जहाँ हजारों की संख्या में संगत ने पहुंचकर मत्था टेका और लंगर में शामिल हुये। सुबह लगभग 8 बजे श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी की सवारी साहिब को कार द्वारा संगत कीर्तन करते हुये गुरूद्वारा चौकी चौराहा से लेकर आई जिनको मुख्य दीवान के पंडाल में बने सिंहासन पर सुशोभित किया गया। गुरुपर्व के दीवान में कड़कती ठण्ड को मात देते हुये संगत बहुत अधिक संख्या में पहुंची। दीवान की शुरूआत अखण्ड कीर्तनी जत्थे द्वारा श्री आसा की वार के पाठ के साथ की गई। उपरान्त विशेष तौर पर बाहर से आए अमृतसर से भाई मनदीप सिंह जी, कथावाचक ज्ञानी हरजिंदर सिंह जी, जम्मू से भाई जगतार सिंह जी, सिख इतिहासकार सुखप्रीत सिंह ने संगत को गुरु इतिहास व कीर्तन से निहाल किया। इसी के साथ माता भाग कौर ग्रुप, गुरमत समर कैम्प की तरफ से बच्चों व बड़ो को गुरमत से जुड़े सवालों के जवाब देने पर इनाम दिए गए, लंगर हाल के बाहर सेल्फी प्वाइंट विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। चाय, कॉफी, चाऊमीन, जिला अस्पताल का ब्लेडबैंक, सिख मशीनरी कॉलेज की तरफ से पुस्तक स्टॉल, पगड़ी बांधने के स्टॉल भी लगाए गए। कार्यक्रम में
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, देवेंदर जोशी, विष्णु शर्मा, डॉ विनोद पगरानी, अतुल कपूर, सोनू कालरा,डॉ के ऍम अरोरा आदि ने भी श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के समक्ष नमस्तक होने के उपरांत गुरु का लंगर ग्रहण किया। 12 बजे शुरू हुए लंगर में लगभग साढ़े चार बजे तक हजारों की संख्या में संगत ने लंगर छका। कार्यक्रम में परमजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह, परमिंदर सिंह हैप्पी, राजेन्द्र सिंह हैप्पी, राजू सहानी,मिंटू, गुरदीप सिंह, मालिक सिंह कालड़ा, अमनदीप सिंह, प्रिंस सोढ़ी, अमरजीत सिंह परमजीत सिंह दुआ दलबीर सिंह बिंद्रा हरप्रीत सिंह बिंद्रा मनजीत सिंह गुरमीत सिंह मनचंदा बलजीत सिंह दविंदर सिंह अमरदीप सिंह हरमीत सिंह टोनी नवनीत सिंह गुरमीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान टीम द्वारा रात्रि में ठंड से ठिठुरने बाले गरीबों को बांटे कंबल

Thu Jan 18 , 2024
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान टीम द्वारा रात्रि में ठंड से ठिठुरने बाले गरीबों को बांटे कंबल दीपक शर्मा (संवाददाता) राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के पदाधिकारी गण एवं सदस्य गणों ने एक टीम बनाकर ठंड बचाओ अभियान नगर क्षेत्र शहर में चलाया । जिसमें रात्रि के समय संज्ञान लिया गया कि […]

You May Like

advertisement