थानेसर शहर के 39 चौकों को महाभारत थीम पर किया जाएगा विकसित : सुभाषा सुधा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

थानेसर शहर में करोड़ों रुपए की लागत से बनेगा भव्य ऑडोटोरियम हॉल
भव्य स्पोर्ट कॉम्पलैक्स के निर्माण के लिए तैयार होगी परियोजना।
शहर में बनेंगे स्मार्ट रोड, स्मार्ट मार्किट, बहुमंजिलीय पार्किंग
दिव्य नगर योजना के तहत बनेंगे तीन भव्य द्वार, ई लाइब्रेरी का होगा निर्माण।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तमाम परियोजनाओं के लिए जारी करेंगे सरकार की तरफ से बजट।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की उपयुक्त जमीन तलाश करने के दिए निर्देश।

कुरुक्षेत्र 10 जुलाई : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर शहर के सभी 39 प्रमुख चौकों को भव्य और सुंदर बनाने के साथ-साथ महाभारत थीम के आधार पर विकसित किया जाएगा। इन चौको पर महाभारत थीम पर आधारित भव्य स्टैचू या अन्य कलाकृतियां बनाई जाएगी। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से वास्तुकार की भी नियुक्ति कर दी गई है। अहम पहलू यह है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विशेष प्रयासों से थानेसर शहर को भव्य, सुंदर और महाभारत थीम के आधार पर विकसित करने के लिए करोडों रुपए का विशेष बजट उपलब्ध करवाया जाएगा।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा वीरवार को देर सायं सर्किट हाउस में थानेसर शहर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विशेष प्रयासों से विभिन्न विकासकारी योजनाओं को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों से विचार विमर्श कर रहे थे। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर शहर में एक भव्य और आकर्षक ऑडोटोरियम का निर्माण किया जाएगा। यह ऑडोटोरियम पूरी तरह वातानूकलित होगा और लगभग सैंकडों लोगों के बैठने की क्षमता होगी ताकि शहर की कोई भी संस्था इस ऑडोटोरियम हॉल में कार्यक्रम आयोजित कर सके। यह ऑडोटोरियम हॉल एचएसवीपी की जमीन पर बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ई लाइब्रेरी का भी निर्माण किया जाएगा। इस लाईब्रेरी में तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी और यह लाईब्रेरी युवाओं के लिए लाभकारी सिद्घ होगी। इसके साथ ही खेल विभाग को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर एक भव्य स्पोर्ट काम्पलैक्स का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए है। इस स्पोर्ट काम्पलैक्स में खिलाडिय़ों के लिए तमाम सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष पार्क का निर्माण भी किया जाएगा और शहर में स्मार्ट रोड, स्मार्ट मार्किट भी बनाई जाएगी। इस मार्किट के साथ ही मल्टी लेवल पार्किंग भी होगी।
उन्होंने कहा कि इन तमाम प्रोजैक्ट के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी और सम्बन्धित विभाग को जमीन तलाश करने के निर्देश दिए गए है। इन सभी परियोजनाओं की डीपीआर तैयार की जाएगी और सरकार से प्रशासनिक अनुमति मिलते ही प्रोजैक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इन सभी परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विशेष प्रयासों से सरकार की तरफ से विशेष बजट उपलब्ध करवाया जाएगा।
दिव्य नगर योजना के तहत होगा 3 भव्य द्वारों का निर्माण।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि पिपली गीता द्वार की तर्ज पर उमरी व केडीबी रोड पर 3 भव्य प्रवेश द्वारों का निर्माण किया जाएगा। इन द्वारों का निर्माण करने के लिए नगर परिषद की तरफ से वास्तुकार की नियुक्ति कर दी गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की अनोखी पहल : गुरु पूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

Thu Jul 10 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक पिपली सरस्वती रिवर फ्रंट घाट पर हुआ हवन यज्ञ सरस्वती पूजन, संतों का सम्मान और भंडारा। कुरुक्षेत्र : हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत आज पिपली सरस्वती रिवर फ्रंट […]

You May Like

Breaking News

advertisement