अयोध्या: जिला महिला अस्पताल की डॉक्टर के खिलाफ जांच को 4 सदस्यीय समिति गठित

अयोध्या:——–27 अक्टूबर 2022
जिला महिला अस्पताल की डॉक्टर के खिलाफ जांच को 4 सदस्यीय समिति गठित
ब्यूरो चीफ मनोज तिवारी की खास रिपोर्ट
जनपद में स्थित अस्पताल में अव्यवस्थाओं और डाक्टर की अभद्रता के खिलाफ धरने के बाद मुख्यमंत्री से मिलने जा रही समाजसेविका अर्चना तिवारी को पुलिस रौनाही टोला प्लाजा से वापस ले आयी। इसके बाद समाजसेविका ने सीओ सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिया।अर्चना तिवारी द्वारा की गयी शिकायत की जांच के लिए 4 सदस्यीय संयुक्त समिति गठित कर दी गयी है। सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि 4 दिन के अंदर समिति अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। दोषी पाये जाने पर आरोपी डा. निशा सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन पर अर्चना तिवारी ने अपना धरना समाप्त कर दिया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2022

Thu Oct 27 , 2022
पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2022 बैडमिंटन, बास्केटबॉल,वॉलीबॉल, क्रिकेट एवं फुटबॉल प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग में मिलाकर 204 क्लबों ने पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भाग लिया। पनोरमा ग्रुप के निदेशक श्री संजीव मिश्रा ने धन्यवाद दिया और कहा कि यह एतिहासिक है। पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल […]

You May Like

advertisement