जिले में अब तक 439.9 मिलीमीटर औसत वर्षा

सर्वाधिक वर्षा पिथौरा तहसील में 575.0 मिलीमीटर

आज 18.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

महासमुंद 25 जुलाई 2025/ महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2025 से अब तक 439.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 575.0 मिलीमीटर, सरायपाली में 504.8 मिलीमीटर, बसना में 484.2 मिलीमीटर, बागबाहरा में 373.3 मिलीमीटर, महासमुंद में 372.5 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 326.0 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 25 जुलाई को 18.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में बसना तहसील में 49.1 मिलीमीटर, सरायपाली में 34.6 मिलीमीटर, पिथौरा में 25.1 मिलीमीटर, महासमुंद में 2.2 मिलीमीटर एवं बागबाहरा तहसील में 0.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण : धमतरी जिले में उल्लेखनीय प्रगति की तस्वीर

Fri Jul 25 , 2025
धमतरी, 25 जुलाई 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाय-जी) भारत सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीनों को पक्के घर उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले में वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर […]

You May Like

advertisement