हीरामांदला में खुलेगा उचित मूल्य की दुकान

संचालन हेतु 23 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

कोण्डागांव, 09 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जनपद पंचायत कोण्डागांव अंतर्गत ग्राम पंचायत करनपुर के आश्रित ग्राम हीरामांदला में ग्रामीणों और हितग्राहियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोले जाने हेतु छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 की कण्डिका 9 के प्रावधान अनुसार ग्राम हीरामांदला में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान खोलने की अनुमति दी गई है। उक्त उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक सहकारी शाख समितियां, लेम्प्स समितियां, वन सुरक्षा समितियां, भूतपूर्व सैनिकों द्वारा गठित सहकारी समितियां हो एवं अन्य सहकारी समिति जो छ०ग० सहकारिता अधिनियम 1960 अथवा छ०ग० स्वायत्त सहाकारी अधिनियम 1999 के तहत पंजीकृत होना आवश्यक है। साथ ही इच्छुक एजेंसी का कार्यक्षेत्र ग्राम पंचायत बम्हनी का होना अनिवार्य है। पात्र समिति या समूह अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कार्यालय कोण्डागांव में 23 अक्टूबर 2025 तक उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर के छात्रों ने किया राज्य स्तरीय कानून प्रदर्शनी का भ्रमण

Thu Oct 9 , 2025
महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर के छात्रों ने किया राज्य स्तरीय कानून प्रदर्शनी का भ्रमण बाबैन, संजीव कुमारी 9 अक्तूबर : महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर, लाडवा के विद्यार्थियों ने आज कुरुक्षेत्र के मेला ग्राउंड में आयोजित 3 नये कानूनों की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शैक्षणिक भ्रमण किया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement