महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर के छात्रों ने किया राज्य स्तरीय कानून प्रदर्शनी का भ्रमण

महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर के छात्रों ने किया राज्य स्तरीय कानून प्रदर्शनी का भ्रमण

बाबैन, संजीव कुमारी 9 अक्तूबर : महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर, लाडवा के विद्यार्थियों ने आज कुरुक्षेत्र के मेला ग्राउंड में आयोजित 3 नये कानूनों की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता और सामाजिक समझ बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
संस्थान से राज्य स्तरीय कानून प्रदर्शनी के लिए छात्रों को रवाना करते हुए कृष्मन सिंह सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर, सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर स्थापित एक अग्रणी प्रशिक्षण केंद्र है, जिसका उद्देश्य युवाओं को आधुनिक कौशलों के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी बोध कराना है। सांसद जिन्दल का मानना है कि युवाओं को केवल तकनीकी या व्यावसायिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि समाज, शासन और कानून व्यवस्था की भी गहरी समझ होनी चाहिए, ताकि वे एक जागरूक नागरिक बन सकें।
उन्होंने बताया कि मेला ग्राउंड में लगी यह कानून प्रदर्शनी 3 नये आपराधिक कानूनों से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत करती है। इस प्रदर्शनी में घटना स्थल, कंट्रोल रूम, आनलाइन रिपोर्ट , पोस्टमार्टम और अदालत में होने वाली प्रक्रिया को छात्रों ने नाटकीय रूप में समझा।
कानून प्रदर्शनी के भ्रमण के अंत में छात्रों ने इसे एक प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक अनुभव बताया और इस भ्रमण के लिए सांसद नवीन जिन्दल व संस्थान प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समस्याओं के समाधान लाओ और छा जाओ : कुलगुरु दिनेश कुमार

Thu Oct 9 , 2025
समस्याओं के समाधान लाओ और छा जाओ : कुलगुरु दिनेश कुमार श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में गूगल डेवलपर ग्रुप लॉन्च। पलवल, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि दुनिया की समस्याओं के समाधान लाओ और छा जाओ। अवसर आपका इंतजार […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored