भास्कर अस्पताल में हंगामा: इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने प्रबंधक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

भास्कर अस्पताल में हंगामा: इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने प्रबंधक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : इज्जतनगर क्षेत्र के मिनी बाईपास क्षेत्र स्थित भास्कर अस्पताल में मंगलवार को एक घायल मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल स्टाफ के साथ मारपीट की, जिसकी पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।
मीरगंज थाना क्षेत्र के मुलड़िया गांव निवासी रिजवान एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सुबह इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन जब उसे लेकर उच्च केंद्र जा रहे थे, तभी रास्ते में रिजवान की मौत हो गई। इसके बाद परिजन मृतक का शव वापस अस्पताल ले आए और वहीं पर हंगामा शुरू हो गया।
मृतक के परिजनों राशिद जान, शानू खान, ईशा खान और मोबीन खान ने मौके पर मौजूद लोगों को उकसाया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि भीड़ ने अस्पताल प्रबंधक विनोद कुमार के साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल स्टाफ के सदस्यों—चंद्रपाल, संतोष कनौजिया, मनोज और महेश—ने बीच-बचाव कर किसी तरह प्रबंधक को बचाया। सूचना मिलते ही इज्जतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।
अस्पताल प्रबंधक विनोद कुमार ने इज्जतनगर थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि डॉक्टरों ने समय पर मरीज की गंभीर हालत देखते हुए परिजनों को रेफर करने की सलाह दी थी। ऐसे में अस्पताल पर हमले को पूरी तरह से अनुचित बताया गया है। पुलिस अब अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है और जल्द कार्रवाई की बात कही जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली रेप केस का आरोपी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, ट्रेनों में लूटपाट का भी दोषी

Thu May 1 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : रेलवे पुलिस ने एक बड़े आपराधिक मामले का खुलासा करते हुए एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो न केवल बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोपी है, बल्कि ट्रेनों में लूटपाट की घटनाओं में भी शामिल रहा […]

You May Like

advertisement