रमा हॉस्पिटल के डा० अमित सिंह सहित उनके स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अस्पताल स्टाफ महिला व परिजनों को मारपीट सहित जातिसूचक गालियां देने का लगाया आरोप

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के चकविलिंदा गांव की रहने वाली खुश्बू देवी ने रमा हॉस्पिटल के डॉक्टर अमित सिंह और उनके स्टाफ पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में लिखित तहरीर दी है। तहरीर के आधार थाना सिधारी पुलिस ने डा० अमित सिंह सहित उनके स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने में दिये गये प्रार्थना-पत्र में पीड़िता द्वारा कहा गया है कि उनके चार वर्षीय बेटे शिवम का हाथ कट जाने के कारण 26 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर ने बच्चे को देखकर रात 9-10 बजे आपरेशन करने की बात कही, लेकिन तय समय पर आपरेशन नहीं हुआ। बच्चा दर्द से तड़पता रहा। जब परिजनों ने बार-बार पूछताछ की और आपरेशन में देरी पर दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही तो डॉ. अमित सिंह भड़क गए। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने पहले उन्हें और उनके परिजनों को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और फिर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए स्टाफ को आदेश दिया, इसकी इतनी हिम्मत कि हमसे छुट्टी मांग रही है, इतना मारो कि किसी दूसरे अस्पताल जाने लायक न रहे। इसके बाद डॉक्टर के इशारे पर स्टाफ ने खुश्बू देवी, उनकी जेठानी रूपकला, जेठ पंकज और पति वृजेश कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह जान बचाकर परिजन अस्पताल से निकले और 27 नवंबर को सिधारी थाने पहुंचकर डॉ. अमित सिंह व उनके स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर डा० अमित सिंह सहित उनके स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्र-छात्राओं के लिए वित्तीय जागरूकता समय की मांग- कुलपति

Fri Nov 28 , 2025
सुविवि के वाणिज्य विभाग के तत्वधान में फाइनेंशियल प्लानिंग एंड इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट पर विशेष व्याख्यान,छात्र-छात्राओं के लिए वित्तीय जागरूकता समय की मांग,. …….. कुलपति आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ परिसर में स्थित फैसिलिटी सेंटर में आज कॉमर्स विभाग द्वारा एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय […]

You May Like

Breaking News

advertisement