सरकारी स्कूल के 500 विद्यार्थियों ने महाभारत अनुभव केंद्र, पैनोरमा, श्रीकृष्ण संग्रहालय का किया भ्रमण : विनोद कौशिक

10 फरवरी तक राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को हरियाणवी संस्कृति का अनुभव करवाने के उद्देश्य से दार्शनिक स्थलों का करवाएंगे भ्रमण।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 29 जनवरी : जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने कहा कि हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग के द्वारा राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को हरियाणवी संस्कृति का अनुभव करवाने के उद्देश्य से महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर एवं कुरुक्षेत्र के अन्य दार्शनिक स्थलों का भ्रमण करवाया जा रहा है, जिसमें कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने कहा कि वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़, राजकीय माध्यमिक विद्यालय कलाल माजरा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय खेड़ी मारकंडा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ के लगभग 500 विद्यार्थियों ने महाभारत अनुभव केंद्र, पैनोरमा, श्री कृष्ण संग्रहालय एवं कुरुक्षेत्र के अन्य दार्शनिक स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 10 फरवरी 2026 तक चलेगा जिसमें हर रोज 500 विद्यार्थी भ्रमण के लिए विभिन्न स्कूलों से आएंगे। इसके अतिरिक्त जिला कैथल, करनाल और यमुनानगर के विद्यार्थी भी कुरुक्षेत्र भ्रमण के लिए आएंगे। सभी विद्यार्थियों को विभाग के द्वारा मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था गीता धाम कुरुक्षेत्र में की गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने कहा कि इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति का अनुभव करना है। विद्यार्थी भ्रमण के माध्यम से हमारे मूल्य, मान्यताएं,परंपराएं, भाषा,साहित्य, खानपान,संगीत,नृत्य, वास्तुकला, व्यवहार और रीति रिवाज के बारे में जान पाएंगे। संस्कृति स्थिर नहीं है बल्कि एक गतिशील प्रणाली है जो समय के साथ बदलती रहती है। यह मानव विकास की मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति का प्रतीक है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदेश में हृदय रोगी में लगाया गया दुनिया का सबसे छोटा माइकरा पेसमेकर

Thu Jan 29 , 2026
कुरुक्षेत्र, (संजीव कुमारी) 29 जनवरी : मोहड़ी स्थित आदेश अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के हृदय विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कुरुक्षेत्र जिले में पहली बार आदेश अस्पताल में किसी हृदय रोगी में बिना चीर-फाड़ के माइकरा पेसमेकर सफलतापूर्वक लगाया गया जो […]

You May Like

Breaking News

advertisement