65 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद,तीन अभियोग पंजीकृत

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

65 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद,तीन अभियोग पंजीकृत

रायबरेली, 26 नवम्बर 2025
प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 01 एवम पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा तहसील सदर के थाना मिल एरिया अंतर्गत ग्राम राही एव सीधा का पुरवा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 65 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 250 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सदर विधायक अदिति सिंह ने किया ड्रेस वितरण, कौशल विकास संस्थान रायबरेली में नई बैच का हुआ शुभारंभ

Fri Nov 28 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत सदर विधायक अदिति सिंह ने किया ड्रेस वितरण, कौशल विकास संस्थान रायबरेली में नई बैच का हुआ शुभारंभ रायबरेली, 27 नवम्बर 2025उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कोर्सों में अध्ययनरत कौशल विकास संस्थान रायबरेली के प्रशिक्षणार्थियों के लिए ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन […]

You May Like

advertisement