उत्तराखंड: राष्ट्रीय राजमार्ग सुधारने के लिए 720 करोड़ स्वीकृत, बोले सीएम धामी, सुरक्षित सुगम होगा आवागमन

उत्तराखंड: राष्ट्रीय राजमार्ग सुधारने के लिए 720 करोड़ स्वीकृत, बोले सीएम धामी, सुरक्षित सुगम होगा आवागमन,
सागर मलिक

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-सात के अंतर्गत देहरादून-लालटप्पर-नेपाली फार्म खंड और राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के नेपाली फार्म-मोतीचूर खंड (कुल लंबाई 36.82 किमी) के सुधार कार्य के लिए 720.67 करोड़ की लागत से परियोजना को स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच तेज़ और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेगी, बल्कि चारधाम यात्रा मार्ग को भी अधिक सुगम बनाएगी।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय यातायात को मुख्य मार्ग के ट्रैफिक से अलग कर सड़क सुरक्षा में व्यापक सुधार करना है। इसके अंतर्गत अतिरिक्त सर्विस रोड का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यातायात का दबाव कम होगा।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे का तेज विकास हो रहा है और यह परियोजना राज्य के विकास की दिशा में एक और मजबूत कदम है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंसूरी: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला कल पहुंचेंगे मंसूरी, LBS अकादमी में प्रशिक्षु अधिकारियों को करेंगे संबोधित

Thu Jun 12 , 2025
मंसूरी: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला कल पहुंचेंगे मंसूरी, LBS अकादमी में प्रशिक्षु अधिकारियों को करेंगे संबोधित,सागर मलिक मसूरी स्थित प्रशासनिक अकादमी में 127वां इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम राज्य सिविल सेवाओं से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत अधिकारियों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला […]

You May Like

advertisement