Uncategorized

850 किग्रा० लहन मौके पर नष्ट 101 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 05 अभियोग पंजीकृत

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली, 27 फरवरी. 2026
आबकारी आयुक्त महोदय द्वारा दिए गये निर्देश के क्रम मे विशेष प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एवं उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन मे अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 3 एवं थाना प्रभारी खीरों एवं चौकी प्रभारी लल्ला खेड़ा की संयुक्त टीम तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -1 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीमों द्वारा तहसील लालगंज के थाना खीरों अंतर्गत ग्राम कलुआ खेड़ा, शिवपाल सिंह खेड़ा एवं सगुनी खेड़ा तथा तहसील सदर के थाना गुरुबक्शगंज के अन्तर्गत ग्राम बसिगवां व गंभीरपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान लगभग 850 किग्रा० लहन मौके पर नष्ट किया गया तथा 101 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 05 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel