उत्तराखंड में होमगार्ड के 9 सौ पद जल्द भरे जाएंगे,महिलाओं के लिए मौके ज्यादा,

देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। होमगार्ड के कमांडेंट जनरल आईजी केवल खुराना ने बताया कि राज्य में जल्द ही सौ होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। कमांडेंट जनरल-होमगार्ड्स आईजी केवल खुराना ने बताया कि उत्तराखंड में होमगार्ड के साढ़े छह हजार पद हैं, जिनमें से 56 सौ पद भरे हुए हैं और इनमें 239 ही महिलाएं हैं, जबकि इनकी संख्या ज्यादा होनी चाहिए।

इसके लिए केंद्रीय होमगार्ड निदेशालय को महिलाओं के दस प्रतिशत पद करने का प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर उन्होंने सहमति जता दी है। अब जल्द ही खाली पड़े नौ सौ पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें से चार सौ 11 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। ताकि, उनकी संख्या दस प्रतिशत के हिसाब से 650 हो जाए। इसके अलावा बाकी बचे पदों पर पुरुषों की भर्ती होगी।
उम्रदराज और अनफिट होमगार्ड हटाने की तैयारी

कमांडेंट जनरल केवल खुराना के अनुसार, केंद्र सरकार ने महिला होमगार्ड की संख्या धीरे-धीरे करके 33 प्रतिशत यानी 2,145 तक करने की भी मंजूरी दी है। लेकिन, यह कुल स्वीकृत पदों के यानी साढ़े छह हजार के अंदर ही होनी चाहिए। यानी नौ सौ पदों पर भर्ती के बाद इस महकमे में महिलाओं की संख्या 650 हो जाएगी। जबकि, 2145 महिला होमगार्ड के लिए 1495 पद भविष्य में खाली करने होंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

कमांडेंट होमगार्ड जनरल ने कहा कि, नौ सौ पदों पर भर्ती की जाएगी। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। महिलाओं को दस प्रतिशत कोटा दिया जाएगा। उम्रदराज पुरुष होमगार्ड को बाहर किए जाएंगे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मार्कंडेय ऋषि का पूरा जीवन भगवान शिव और भगवती पार्वती की आराधना मंत्रों की रचना में बीता : महंत जगन्नाथ पुरी

Fri Oct 7 , 2022
मार्कंडेय ऋषि का पूरा जीवन भगवान शिव और भगवती पार्वती की आराधना मंत्रों की रचना में बीता : महंत जगन्नाथ पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कलियुग में भी महामृत्युंजय मंत्र जाप महाप्रभावी है : महंत जगन्नाथ पुरी।  ऋषि मार्कंडेय प्राकट्योत्सव पर महामृत्युंजय पाठ के साथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement