निषाद पार्टी द्वारा 18 जनपदों के मंडल प्रभारी नियुक्त किए गए
विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़
बता दे कि निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल( निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री मत्स्य उत्तर प्रदेश सरकार डॉ संजय कुमार निषाद के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों के निषाद पार्टी मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया ,जिसके क्रम में आजमगढ़ मंडल से डॉ विनोद सम्राट मौर्य को प्रभारी तथा जिलाध्यक्ष रहे अनिल निषाद को सह प्रभारी बनाया गया है। निषाद पार्टी द्वारा 18 जनपदों में प्रभारी तथा सह प्रभारी बनाया गया है। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे अनिल निषाद के कार्यों को देखते हुए उनकी पदोन्नत की गई और उन्हें अब पार्टी ने सह प्रभारी बनाया है जिसे लेकर निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्याप्त है। उक्त जानकारी निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल निषाद ने दी।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909