थाना- गम्भीरपुर
एक वर्ष से फरार चल रहे 25 हजार रू.का इनामिया अपराधी गिरफ्तार, अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस भी बरामद।
1.पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)- अभियुक्त एक शातिर वाहन चोरी व चोरी करने का अभ्यस्त मनबढ़ गुण्डा किस्म का अपराधी है जिसके द्वारा दिनांक 29.07.21 की रात में अपने साथी करिया उर्फ नाटे उर्फ हारून पुत्र मुख्तार निवासी कोहडौरा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ व मुहम्मद नदीम पुत्र मुहम्मद अजीम वार्ड नम्बर 1 अम्बेडकरनगर मोहल्ला थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ के साथ रात्री गस्त में लगे पुलिस पार्टी को इनोवा वाहन से कुचलकर जान से मारने का प्रयास करने तथा तमंचे से फायर कर भाग गए थे जिसके सम्बन्ध में दिनांक 30.7.21 को थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.148/21 धारा 307,411,413,414,420,467,468,471 IPC का अभियोग पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित है उक्त वांछित अभियुक्त शहनवाज बादस्तूर फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा 25 हजार रूपये का पुरूस्कार घोषित किया गया था जिसकी स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी | जिसका अपराधिक इतिहास निम्नवत है –
(1)मु.अ.सं.140/17 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ
(2)मु.अ.सं.NIL/2020 धारा 3(1)उ.प्र.गुण्डा अधिनियम थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ
(3)मु.अ.सं.148/21 धारा 307,411,413,414,420,467,468,471 IPC थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ
(4)मु.अ.सं.135/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ
गिरफ्तारी की विवरण – दिनांक- 08.05.2022 को उ0 नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद पटेल मय हमराहियान के सैनिक ढाबा पर मौजूद थे कि मुखविर द्वारा सूचना मिली कि शातिर एवं वांछित तथा पुरूस्कार घोषित अपराधी मुहम्मद शहनवाज पुत्र मुहम्मद गुड्डू उर्फ फैयाज निवासी ग्राम अबूसईद पुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ जायका ढाबा के पास जित्तूगंज मोड के करीब असलहे के साथ मौजूद है कि मुखविर की इस सूचना पर इनामिया अपराधी मुहम्मद शहनवाज पुत्र मुहम्मद गुड्डू उर्फ फैयाज निवासी ग्राम अबूसईद पुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 22 वर्ष को एक अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 135/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त .
शहनवाज पुत्र मुहम्मद गुड्डू उर्फ फैयाज निवासी ग्राम अबूसईद पुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 22 वर्ष
बरामदगी-
एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ |
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
(1) उ0नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद पटेल थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ
(2)HC राजेश यादव का. सौरभ सरोज का.उदयभान गुप्ता थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ