कन्नौज:तेजी से फैल रहा मंकीपाक्स संक्रमण, रहे सावधान: सीएमओ
मंकीपाक्स से निपटने के लिए जिला अस्पताल में सभी इंतजाम:डा.शक्ति वसु
कन्नौज। विश्व मे मंकीपाक्स तेजी से फैल रहा है। इसके बढ़ते मामलों को देखते हुए विश्व स्वास्थ संगठन द्वारा मंकीपाक्स को ग्लोबल इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है। इसे देखते हुए जनपद में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.विनोद कुमार ने बताया कि जिले के सभी सरकारी और निजी चिकित्सालयों की ओपीडी में आने वाले मरीजों की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने बताया कि मंकीपाक्स एक आर्थोपाक्स वायरस है। जो चेचक के समान होता है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में घाव,शरीर से निकलने वाले पदार्थ,खांसने- छींकने से मुंह से निकलने वाली बुदों, बिस्तर व कपड़े को साझा करने व संक्रमित व्यक्ति से संबंध बनाने व छुने से फैलता है।
उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ संगठन के मुताबिक़ इस वायरस के सबसे ज्यादा मामले उन पुरुषों में देखे जा रहे हैं जो एक दूसरे से संबंध बनाते हैं।
जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डा.शक्ति वसु ने विश्व स्वास्थ संगठन द्वारा दी गई जानकारी को लोगों के साथ साझा करते हुए स्वास्थ्य केन्द्र में मंकीपाक्स के लिए निगरानी और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को और मजबूत करने आब्हान किया। उन्होंने कहा कि मंकीपाक्स से निपटने के लिए जिला अस्पताल में सभी इंतजाम किए गए है।चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश देने के साथ ही 8 बेड का मंकीपाक्स आइसोलेटेड वार्ड भी बनाया गया है। डा.वसु ने कहा कि मंकीपाक्स एक से दूसरे में फैलने वाली संक्रामक बीमारी है। इसका संक्रमण दो-चार सप्ताह तक रहता है। मंकीपाक्स से संक्रमित को व्यक्ति बुखार के साथ-साथ मांसपेशियों,बदन व सरदर्द, थकान,व लिप्स नोड्स में सुजन आ जाती है। इसके साथ ही चेहरे पर लाल रंग के दाने निकलते या शरीर में छाले निकलने लगते हैं।जो धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैलने लगते है। अगर किसी में इस तरह की परेशानी हो तो घबराएं नहीं बल्कि तुरंत अस्पताल जाकर बचाव व इलाज पर ध्यान दें। उन्होंने बताया कि इस बीमारी सेबचने के लिए जरूरी है कि मरीज को तुरन्त आइसोलेट करें, गन्दे व संक्रमित कपड़ो से भी दूरी बनाएं। हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं। मास्क का इस्तेमाल करें और भीड़ भाड़ वाली जगह पर शारीरिक दूरी बनाएं रखें।