जयराम विद्यापीठ में सावन अमावस्या पर हवन के साथ हुआ महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान का समापन

जयराम विद्यापीठ में सावन अमावस्या पर हवन के साथ हुआ महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान का समापन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

विद्यापीठ में सर्वकल्याण की कामना से एक सप्ताह से चल रहा था महामृत्युंजय मंत्र जाप अनुष्ठान।

कुरुक्षेत्र, 28 जुलाई : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के सान्निध्य एवं प्रेरणा से ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ की मुख्य यज्ञशाला में सावन महीने की पूजा के साथ पिछले एक सप्ताह से सर्वकल्याण की भावना से महामृत्युंजय मंत्र पाठ जाप अनुष्ठान चल रहा था। सावन अमावस्या के अवसर पर यजमान ईश्वर कौशिक, विमला देवी, मनोज वत्स, नेहा वत्स, स्वयं वत्स, आरव्या वत्स तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने हवन यज्ञ में आहुतियां दी। ब्रह्मचारियों के साथ अनुष्ठान करवा रहे आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार ने बताया कि सावन महीना भगवान शिव की पूजा एवं उनकी कृपा प्राप्त करने का विशेष महीना है। महामृत्युंजय पाठ अनुष्ठान की तो सावन में और भी विशेष महिमा है। इस अवसर पर सच्चे मन से सावन पूजन करने वाले लोगों को पूर्ण भगवान शिव परिवार की कृपा प्राप्त होती है। महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान के समापन से पूर्व श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में यजमान परिवार द्वारा सावन अमावस्या पर रुद्राभिषेक किया गया और विश्व के दुर्लभ स्फटिक मणि शिवलिंग पर आरती की गई। इस के उपरांत भंडारा दिया गया। इस अवसर पर श्रवण गुप्ता, के. के. कौशिक, टेक सिंह लौहार माजरा, राजेश सिंगला, सुरेंद्र गुप्ता, यशपाल राणा, सतबीर कौशिक इत्यादि भी मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर हुआ वेबिनार

Thu Jul 28 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर वीरवार को श्रीकृष्णा आयुष विवि के राजकीय महाविद्यालय में ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। मुंबई से चरक फार्मेसी से डॉ. सुनिल इनामदार ने हैपेटाइटिस प्रबंधन और वर्तमान में आयुर्वेदिक दृष्टिकोण विषय पर ऑनलाइन माध्यम […]

You May Like

advertisement