जौनपुर :
दो घंटे कार्य बहिष्कार कर कर्मचारियों ने जताया विरोध
पूर्वांचल ब्यूरो
विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले बुधवार को जिला चिकित्सालय परिसर में कर्मचारियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। यह विरोध प्रदर्शन सभी अस्पतालों में 30 जुलाई तक अनवरत चलेगा।
जिलाध्यक्ष डाक्टर उपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व की शासन स्तर पर कई चक्र वार्ता के बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में असंतोष होना स्वाभाविक है। सरकार कर्मचारियों के नीति विरुद्ध स्थानांतरण, पटल परिवर्तन आदेश को निरस्त नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो 30 जुलाई तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके बाद भी यदि सरकार सकारात्मक निर्णय नहीं लेगी तो केंद्रीय नेतृत्व द्वारा इस मुद्दे पर जो भी निर्णय लिया जाएगा उसमें जनपद पूर्ण भागीदारी करेगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में संरक्षक कौशिक त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, मनोज कुमार तिवारी, योगेंद्र सिंह, शैलेष, इंद्रभान सिंह, अली अहमद, आनंद प्रकाश, आलोक वर्मा, प्रेम स्वरूप आदि शामिल रहे।