![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220731-WA0029-1024x472.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220731-WA0026-1024x768.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220731-WA0027-1024x472.jpg)
कन्नौज
नाबालिक किशोर ने नहर पुल से लगाई छलांग तलाश जारी।
अवनीश कुमार तिवारी
खढनी कस्बा की रामगंगा निचली गंगा नहर पुल से नाबालिक किशोर ने छलांग लगा दी। सूचना लगते ही आसपास के लोगों का तांता लग गया। आवागमन कर रहे लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी । गोताखोरों की मदद से नाबालिग किशोर की तलाश जारी। कस्बा के रामगंगा निचली गंगा नहर पुल से नाबालिग किशोर ने किन्ही कारणों से पुल से छलांग लगा दी। जानकारी होते ही हड़कंप मच जया किशोर की पहचान श्यामू वर्मा उम्र 17 वर्ष पुत्र अरविंद निवासी ग्राम खबरिया छिबरामऊ कन्नौज के रूप मे हुई। पुलिस की सूचना घर परिवार के लोगों को दी गई सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। नाबालिक किशोर 2 दिन पहले अपने ननिहाल नाना नेकराम के घर आया हुआ था। रविवार सुबह किशोर ने नहर पुल से छलांग लगा दी। पुल के पास चप्पल पड़ी है। वही इसकी सूचना घर परिवार को दी गई सूचना मिलते ही घर कि लोग मौके पर पहुंचे। किशोर चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। सूचना मिलते ही पुकार मच गई। मां सीमा देवी सहित सभी का रो रो कर बुरा हाल है। स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश जारी कर दी।