![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220804-WA0081-1024x768.jpg)
*हसेरन
क्षेत्र पंचायत सदस्य उप चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न*
✍️ कन्नौज ब्यूरो
कन्नौज। इंदरगढ़ क्षेत्र के अगौस गांव मे क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 1 का उपचुनाव प्राइमरी पाठशाला मैं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिसमें कुल 771 मताधिकार अपने मत का प्रयोग करने वाले थे। जिसमें शाम 5:00 बजे तक 86 . 82% मतदान 361 वोट डाले गए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मौजूद रही। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए उपचुनाव कराया गया। वार्ड संख्या 1 से क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे कन्हैया लाल की मौत होने पर उस सीट का उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उपचुनाव में करीब आधा दर्जन प्रत्याशी चुनाव मैदान मे है। आज सुबह से ही मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई। दोपहर तिर्वा छेत्र अधिकारी दीपक दुबे , उप जिलाधिकारी गरिमा सिंह ने पहुंचकर निरीक्षण किया। थाना प्रभारी कमल भाटी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ।