हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
विष्णु कॉलोनी वासियों ने आवारा पशुओं, सफाई व्यवस्था, पार्क की दयनीय हालत तथा गलियों में पड़े गड्डों की अनेकों समस्याएं उमा सुधा के सामने रखी।
कुरुक्षेत्र, 5 अगस्त : कुरुक्षेत्र का पॉश एरिया कहे जाने वाली विष्णु कालोनी अनेक समस्याओं से ग्रस्त है। इस का खुलासा उस समय हुआ जब थानेसर नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा शाम के समय कालोनी वासियों की समस्याओं को देखने और समझने पहुंची। कालोनी वासियों ने बताया कि उनकी गलियों में तीव्र गति से वाहन ऐसे दौड़ते हैं मानो विष्णु कालोनी से जी टी रोड गुजरता हो। लोगों की शिकायत है कि सलारपुर रोड़ पर लगने वाले ट्रैफिक जाम और वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण लोग विष्णु कालोनी की गलियों से तेज गति से गुजरते हैं। कालोनी वासियों ने बताया कि आवारा कुत्तों तथा अन्य पशुओं ने तो पूरी कालोनी में आंतक ही मचा रखा है। लोगों ने नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा को कालोनी के पार्क की दयनीय हालत भी दिखाई जहां कीचड़ तक देखने को मिला। पार्क में काफी सुविधाएँ होने के बावजूद भी सफाई और सुरक्षा न होने से स्थिति खराब बनी हुई है। इसी के गलियों में बने खड्डों को भी कालोनी वासियों ने दिखाया।
इस मौके पर लोगों की समस्याओं को सुनकर गंभीरता से लेते हुए उमा सुधा ने जहां लोगों को समाधान का आश्वासन दिया वहीं नगर परिषद के कर्मचारियों से कहा कि वे फील्ड में लोगों की समस्याओं को समझें। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से भी शीघ्र बात कर समाधान का आश्वसन दिया। इस मौके पर दीपक सिडाना पूर्व नगर पार्षद, संजय सिडाना, गजेन्द्र आहूजा,अमृत पाल सिंह, मीनू गोयल, राजेश सिंगला, उमेश बंसल, कपिल मित्तल, विपिन गर्ग, अशोक गर्ग, मंजू सिंगला, रेणु सिंगला, शकुन्तला देवी, नरेश सिंगला, मनीषा तायल, विजय गर्ग, सारिका सैनी, उर्मिला, अनुराधा व प्रेम लता इत्यादि भी मौजूद थे।
कालोनी वासी समस्याएं बताते हुए।