“आजादी का अमृत महोत्सव” मनाने की तैयारी में फिरोजपुर फाउंडेशन,फिरोजपुर लंगर सेवा के सदस्य
फिरोजपुर 07 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=
आजादी का अमृत महोत्सव को मनाने की तैयारी में फिरोजपुर फाउंडेशन ,फिरोजपुर लंगर सेवा के सदस्य जिन्होंने आज 200 तिरंगा बांटने का लक्ष्य तय किया है। संस्था का मानना है कि आजादी प्राप्त हुए हमें 75 वर्ष हो चुके हैं और तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है। हम इसका दिल से सम्मान करते हैं। यह आजादी का प्रतीक है। इस मुहिम का मंतव लोगों के दिलों में आजादी की जागरूकता बनाए रखना है। यह मुहिम 2 अगस्त से शुरू की गई थी। तिरंगा भारतवर्ष के वासियों की शान का प्रतीक है और हमारे लिए गौरव मई दिन है। हमें तिरंगे का सम्मान करना चाहिए व देश की तरक्की में अपना योगदान डालना चाहिए। क्योंकि हिंदुस्तानियों के लिए अभिमान तिरंगा है,हमारी शान तिरंगा है, हमारी जान तिरंगा है।
इस मौके पर श्री शैलेन्द्र लारोईया, जिम्मी कक्कड़, सुनील अरोड़ा, विशाल सेठी, विकास पासी, दीपक कुमार व राहुल ओबरॉय इत्यादि उपस्थित थे।