दर्शन करने जा रहे हैं श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर मे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर 1 दर्जन से अधिक घायल , एक की मौत
ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर , 1 दर्जन से अधिक घायल एक की मौत
कन्नौज। जनपद कन्नौज के गांव से श्रद्धालु दर्शन करने ट्रैक्टर पर सवार होकर बाराबंकी लोधेश्वर जा रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ के पास तेज रफ्तार पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्राली पलट गई। जिसमें करीब 18 लोग घायल हो गए। जिसमें एक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घर परिवार में सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे यूपीढा कर्मचारियों ने घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। कन्नौज जनपद के सीहपुर के पाल पुरवा गांव से करीब 31 लोग ट्रैक्टर में सवार होकर बाराबंकी लोधेश्वर दर्शन करने जा रहे थे। पुलिया नंबर 231 बांगरमऊ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसमें गंभीर रूप से लोग घायल हो गए। वही कुल घायलों की संख्या 15 है। जिसने 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए वहीं एक की दर्दनाक मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया। घायलों के नाम सुभाष पुत्र सुरेंद्र पाल , सुरेश चंद्र पुत्र मेवाराम , मोरपाल पुत्र शुगर लाल , अजीत पुत्र रामनरेश , सोबरन पुत्र राधेश्याम , रामपाल पुत्र उदयवीर , अवधेश पुत्र देवीदयाल , रामेश्वरी पत्नी रामनारायन , जागेंद्र पुत्र रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल होने पर इन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वहीं इसकी सूचना गांव व परिवार के लोगों को दी गई। सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। सड़क दुर्घटना मे अनुपम पत्नी लाल सिंह की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना लगते ही घर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सड़क दुर्घटना होने से गांव में मातम पसर गया। एक ही गांव के सभी लोग दर्शन करने के लिए ट्रैक्टर में सवार होकर जा रहे थे। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रॉली में टक्कर मार दी जिससे ट्रॉली में सवार श्रद्धालु सड़क हादसे में घायल हो गई वहीं एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।