जांजगीर-चांपा 12 अगस्त 2022/ आजादी के 75 वें हीरक जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर संपूर्ण भारत में कांग्रेसियों द्वारा आजादी के परवानों को याद करते हुए आजादी की गौरव पदयात्रा की जा रही है। जो पदयात्रा प्रत्येक विधानसभा में 75 किमी की जानी है। जिस कड़ी में विधानसभा जांजगीर चांपा की पदयात्रा के द्वितीय दिवस 10 अगस्त को नगर पालिका क्षेत्र जांजगीर नैला के केरा रोड स्थित दुर्गा मंदिर से धीमी धीमी बारिश में भीगते और भारत माता की जय नारे लगाते हुए, राज्य सरकार के उपलब्धियों का पर्चा बांटते हुए, मुख्य मार्ग के इंदिरा प्रतिमा, शहीद स्मारक, भीमराव आंबेडकर प्रतिमा में पुष्प अर्पित करते हुए, नेताजी चौक में नेताजी सुभाष प्रतिमा पर पुष्पांजलि देकर, स्टेशन रोड नैला में स्थित जय स्तंभ चौक होते हुए, ग्राम कन्हाईबंद होते हुए ग्राम सिवनी में आज के पदयात्रा का दिवस विश्राम हुआ। पदयात्रा में पूर्व विधायक एवम पदयात्रा प्रभारी मोतीलाल देवांगन, इंजी रवि पाण्डेय, प्रवीण पाण्डेय, रमेश पैगवार, रफीक सिद्दीकी, नपाध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस चंद्रमौली शर्मा, मंडी अध्यक्ष ब्यास कश्यप, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, विवेक सिंह सिसोदिया, शिशिर द्विवेदी, आभास बोस, आकाश तिवारी, प्रमोद पाण्डेय, ब्लॉक कांग्रेस जांजगीर ग्रामीण अध्यक्ष चिंताराम राठौर, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, महारथी बघेल, श्रीमती हेमलता राठौर, सलीम सिद्दीकी, मुस्कान परवीन, शशिकांता हंसेलिया, हरदेव टंडन, पार्षद गण दुलौरीन चौरसिया, सीमा शर्मा, प्रीतम कश्यप, आबेदा खान, विष्णु यादव, संतोष बोबई, परमेश्वर निर्मले, रामकुमार यादव, एल्डरमैन मनोज कालू अग्रवाल, हीरा उपाध्याय, हाफिस सिद्दीकी, गार्गी तिवारी, गुड्डू पठान, बसंत अग्रवाल, अजय गुलाबानी, दीपक आसना, दिनेश महंत, राकेश कहरा, महेश्वर लदेर, विजय प्रकाश तिवारी, प्रभाकर तिवारी, दिनेश पांडे, सुरेश गोयल, अलखराम राठौर, रामगोपाल राठौर, निखिल राठौर, मोती पटेल, राखी सारथी, महेश राठौर, अरमान खान, महेंद्र कश्यप, किशन आदित्य, रवि शर्मा सहित कांग्रेस जन पदयात्रा में शामिल रहे।
Next Post
<strong>संभाग स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता में जिले को मिले कुल 22 पदक</strong><strong>स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग का करेंगे प्रतिनिधित्व</strong>
Fri Aug 12 , 2022