सदस्यता भर्ती अभियान आजमगढ़ के प्रभारी पूर्वमन्त्री रामआसरे विश्वकर्मा ने आज विधानसभा सगडी के पार्टी कार्यालय जीएनपुर मे सेक्टर प्रभारियो विधानसभा सभा कमेटी व बरिष्ठ नेताओ की बैठक मे सभी को सक्रिय सदस्य बनने का अनुरोध किया। सभी नेताओं को अपने अपने बूथ पर कैम्प लगाकर सक्रिय सदस्य बनने का दिया निर्देश।विधानसभा के 415 बूथ पर एक एक सक्रिय सदस्य बनाने का दिया निर्देश।दलितों व अति पिछडो को सदस्य बनाने हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्देश।सदस्यता भर्ती अभियान के माध्यम से जन जन तक पहुंचने का निर्देश।विधायक श्री एच एन पटेल तथा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने अभियान को गति देने पर बल दिया।पूर्वमन्त्री ने सदस्यता भर्ती के साथ साथ 1500 मतदाता के अनुसार पोलिंग बूथ के निर्धारण तथा 9अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय तिरंगा झण्डा यात्रा निकालने व घर घर तिरंगा झण्डा लगाने का निर्देश दिया।
Next Post
<em>दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की बहनों द्वारा हुसैनीवाला बॉर्डर फिरोजपुर में 136वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के जवानों को राखी बांधकर राखी का पावन त्यौहार मनाया</em>
Fri Aug 12 , 2022
You May Like
-
3 years ago
विधायक ने किया शिलान्यास