भारतीय जनता युवा मोर्चा ने लाल कुआं क्षेत्र में निकाली विशाल तिरंगा बाइक रैली-
रिपोर्टर जफर अंसारी
लोकेशन- लालकुआं,
स्लग -आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने लाल कुआं क्षेत्र में विशाल तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया, इस विशाल रैली में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और रैली संयोजक चंदन बिष्ट समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई ,इस तिरंगा रैली का शुभारंभ लाल कुआं के हाट बाजार प्रांगण से किया गया, तिरंगा रैली का संचालन करते हुए बॉबी सम्मल लाल कुआं भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि हर घर झंडा लहराएगा तथा देश के युवाओं में देश के तिरंगे के प्रति सम्मान व देश की आन बान शान को बढ़ाने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है,
इस कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि हमारी आन बान और शान का प्रतीक हमारा तिरंगा है, प्रत्येक नागरिक को अपने देश की आन बान और शान के लिए तिरंगे का सम्मान करना अति आवश्यक है, तिरंगा रैली में भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, देवेंद्र सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, योगेश रजवार भाजपा महामंत्री, राजकुमार सेतिया, लाल कुआं भाजयुमो अध्यक्ष बॉबी सम्मल ,बिंदुखत्ता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला मौजूद थे,
बाईट- प्रदीप बिष्ट, जिला अध्यक्ष भाजपा,
बाईट- बॉबी सम्मल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लाल कुआं,