हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
श्रावणी पूर्णिमा पर हुआ गंगा जल से अभिषेक, श्रावणी पूर्णिमा सावन का आखिरी दिन।
कुरुक्षेत्र, 12 अगस्त : ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से पूरे सावन मास चले पूजन एवं रुद्राभिषेक का शुक्रवार को विधिवत श्रावणी पूर्णिमा पूजन के साथ समापन हुआ। इस मौके पर सत्यवान ब्रह्मचारी जी ने समापन पर अभिषेक सम्पन्न करवाया एवं भंडारे का प्रसाद वितरित किया। आचार्य प. राजेश लेखवार शास्त्री के अनुसार सावन में भगवान शिवजी की पूजा करने का विधान है और श्रावणी पूर्णिमा सावन का आखिरी दिन होती है। इसलिए इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा होती है। श्रावणी पूर्णिमा पर आस्था एवं भक्ति भाव के साथ गंगाजल और दूध मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक किया गया। इसके बाद बेलपत्र, फूल और फल चढ़ाए गए। साथ ही सावन की अंतिम आरती भी हुई। आचार्य लेखवार के अनुसार 12 अगस्त शुक्रवार को भाद्रपद महीना भी शुरू हो गया है।