रिपोर्ट पदमाकर पाठक
सपा ने क्रांति दिवस पर किसुंदापुर बाजार में विचार गोष्ठी का किया आयोजन, निकाली पदयात्रा।
आजमगढ़। जिले के किशुनदासपुर बाजार में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में विचार गोष्ठी का आयोजन कर क्रांति दिवस के तहत तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान पूर्व मंत्री व सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार यादव, सदर विधानसभा प्रभारी शिवमूरत यादव सहित सैकड़ो की संख्या में सपा कार्यकर्ता विचार गोष्ठी में सम्मिलित होकर हाथो में तिरंगा लेकर सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने तिरंगा लहरा कर पदयात्रा को रवाना किया। पदयात्रा किसुंदापुर बाजार से निकलकर गंगगटिया बाजार में समाप्त हुई। पूर्व मंत्री सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होने कहा कि 9 अगस्त के ऐतिहासिक दिन को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 1942 में अंग्रेज़ों भारत छोड़ो का आह्वान किया था। उसी कड़ी में देश के क्रांतिकारियों ने हथियार खरीदने के लिए 9 अगस्त 1925 के दिन काकोरी में अंग्रेजों का सरकारी खजाना लुट लिया था जिसमे प0 चंद्रशेखर आजाद की भूमिका प्रमुख थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 9 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक एक सप्ताह का यह पर्व स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को नमन तथा भारतीय संविधान एवं लोकतान्त्रिक व्यवस्था की सुरक्षा के संकल्प के प्रति समर्पित होगा।आज संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रीय आंदोलन के आदर्शों को बचाने की जिम्मेदारी फिर से समाजवादियों पर आ चुकी है, और सभी समाजवादी इसके लिए निरंतर प्रयासरत हैं। वही जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के आह्वान पर समाजवादी नेताओं जयप्रकाश नारायण, डॉक्टर राम मनोहर लोहिया, ऊषा मेहता आदि ने स्वतंत्रता आंदोलन को गति दी थी। इस मौके पर शिवमूरत यादव, हरिश्चंद यादव, संपति पासवान, लालचंद राम, विनोद यादव, अनिल चौहान, वासदेव यादव सहित तमाम समाजवादी पार्टी के नेताओ ने हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।